
अल्मोड़ा में जंगल की आग के बाद प्राथमिकता से कराया जा रहा फायर वॉचर्स का बीमा, सरकार ने दिए निर्देश
AajTak
बैठक में फायर वॉचर्स के जीवन बीमा की स्थिति का विस्तार से अवलोकन किया गया. बताया गया कि अब तक 20 वन प्रभागों में कार्यरत 2148 फायर वॉचर्स का सामूहिक/जीवन बीमा कराया जा चुका है. शेष 21 वन प्रभागों के फायर वॉचर्स का बीमा कार्य देहरादून वन प्रभाग के माध्यम से केंद्रीकृत रूप से किया जा रहा है.
उत्तराखंड सरकार ने वनाग्नि नियंत्रण समीक्षा बैठक के दौरान फायर वॉचर्स के जीवन बीमा को लेकर कदम उठाए हैं. शनिवार को वन मुख्यालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता वन मंत्री सुबोध उनियाल ने की, जिसमें वर्तमान और आगामी वनाग्नि सत्र की तैयारियों पर चर्चा की गई.
बैठक में योजित फायर वॉचर्स के जीवन बीमा की स्थिति का विस्तार से अवलोकन किया गया. बताया गया कि अब तक 20 वन प्रभागों में कार्यरत 2148 फायर वॉचर्स का सामूहिक/जीवन बीमा कराया जा चुका है. शेष 21 वन प्रभागों के फायर वॉचर्स का बीमा कार्य देहरादून वन प्रभाग के माध्यम से केंद्रीकृत रूप से किया जा रहा है.
मुख्यालय स्तर से उन प्रभागीय वनाधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं जिन्होंने अभी तक अपने प्रभाग के फायर वॉचर्स का बीमा नहीं कराया है. वन मंत्री के अनुसार इस बीमा योजना से फायर वॉचर्स की व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित होगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा.
लापरवाही बरतने के आरोप में दो वन अधिकारी सस्पेंड
इस कदम से सरकार का उद्देश्य वनाग्नि नियंत्रण में लगे फायर वॉचर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन और अधिक समर्पण और आत्मविश्वास के साथ कर सकें. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के बिनसर वन्यजीव अभ्यारण्य में लगी आग में चार लोगों की मौत के बाद ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दो वन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी.
'कार्रवाई भविष्य में अधिकारियों के लिए एक चेतावनी'

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







