
अली गोनी संग शादी की प्लानिंग पर बोलीं जैस्मिन भसीन, 'रिलेशनशिप को कॉम्प्लीकेट नहीं करना चाहते'
AajTak
रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार किया था. शो से बाहर आने के बाद भी दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं. इंडस्ट्री में इनके रिलेशनशिप और शादी को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं.
रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार किया था. शो से बाहर आने के बाद भी दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं. इंडस्ट्री में इनके रिलेशनशिप और शादी को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि, दोनों ही किसी भी बात में जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं. हाल ही में दोनों जयपुर में एक म्यूजिक वीडियो शूट के दौरान स्पॉट किए गए. इस दौरान जैस्मिन भसीन ने अली गोनी संग शादी को लेकर खुलकर बात की. नहीं करना चाहते रिलेशनशिप कॉम्प्लीकेट जैस्मीन भसीन ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में कहा, "हम दोनों ही चीजों को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना चाहते हैं. हम दोनों ही एक अलग-अलग इंसान हैं. अपने आप में मजबूत हैं. रिलेशनशिप को किसी भी तरह कॉम्प्लीकेट नहीं करना चाहते हैं. अभी हम दोनों जिस तरह हैं खुश हैं. हम दोनों ही इस बारे में ज्यादा सोचना नहीं चाहते हैं. हम दोनों की जिंदगी का यह एक नया फेज हैं, जिसे हम सिर्फ एंजॉय करना चाहते हैं."More Related News













