
अलीबाबा की 'शहजादी मरियम' ने क्यों की खुदकुशी? इन 15 मिनटों पर आकर अटक गई है तुनिशा केस की तफ्तीश
AajTak
उस रोज़ तुनिशा और शीजान के बीच कुछ ऐसा जरूर हुआ था, जो अब तक सामने नहीं आया है. और जानकारों की मानें तो इस बात की आशंका ज्यादा है कि तुनिशा ने खुदकुशी का फैसला भी उन 15 मिनटों में यानी आनन-फानन में ही किया. यही वजह है कि उसने जान देने से पहले कोई सुसाइड नोट तक नहीं छोड़ा.
महज़ 20 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा का मंगलवार को अंतिम संस्कार तो हो गया, लेकिन उसकी खुदकुशी या फिर यूं कहें कि उसकी मौत को लेकर जो सवाल पैदा हुए थे.. वो जस के तस हैं. और इन सवालों में सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर तुनिशा ने खुदकुशी क्यों की? तुनिशा और शीजान के बीच स्टूडियो के मेकअप रूम में आखिरी 15 मिनट में ऐसा क्या हुआ कि तुनिशा ने जान दे दी?
आखिर क्यों उठाया तुनिशा ने ऐसा कदम वैसे तो तुनिशा की जिंदगी में शीजान से ब्रेकअप भारी पड़ रहा था. लेकिन इसके बावजूद वो काम पर भी जा रही थी और खुद को नॉर्मल करने की कोशिश भी कर रही थी. तुनिशा के सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियोज इस बात के सबूत हैं. लेकिन इसके बावजूद 24 दिसंबर की दोपहर को अचानक तुनिशा ने खुदकुशी करने जैसा बड़ा कदम उठा लिया, आखिर क्यों?
उस 15 मिनट में सिमटा है राज जाहिर है, उस रोज़ तुनिशा और शीजान के बीच कुछ ऐसा जरूर हुआ था, जो अब तक सामने नहीं आया है. और जानकारों की मानें तो इस बात की आशंका ज्यादा है कि तुनिशा ने खुदकुशी का फैसला भी उन 15 मिनटों में यानी आनन-फानन में ही किया. यही वजह है कि उसने खुदकुशी तो कर ली, लेकिन जान देने से पहले कोई सुसाइड नोट तक नहीं छोड़ा. वरना, खुदकुशी करने वाले ज्यादातर मामलों में लोग सुसाइड नोट लिख कर या वीडियो रिकॉर्ड कर ही जान देते हैं. जबकि तुनिशा ने ऐसा कुछ भी नहीं किया. ऐसे में अब पुलिस की जांच भी तुनिशा की जिंदगी के उन आखिरी 15 मिनटों में ही टिक गई है, जब वो मेकअप वैन में शीजान के साथ अकेली बंद थी.
आखिरी वक्त में साथ था शीजान एक कमरे में बंद दो लोगों में से एक ने खुदकुशी कर ली, जबकि दूसरे पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का इल्जाम लगा. यानी उन दोनों के अलावा आखिरी वक्त पर वहां कोई नहीं था. ऐसे में अगर तुनिशा के आखिरी 15 मिनटों के बारे में कोई सही-सही जानकारी दे सकता है, तो वो वही शीजान ही है, जो तुनिशा के साथ उसकी जिंदगी के आखिरी वक्त पर मौजूद था. ऐसे में पुलिस भी अब उन आखिरी 15 मिनटों का सच जानने के लिए शीजान से लगातार पूछताछ कर रही है. लेकिन सच्चाई है कि इस पूछताछ में अब तक कुछ ऐसा हाथ नहीं लगा है, जिससे कहानी से पर्दा उठ सके.
तुनिशा और शीजान के कपड़ों की जांच उधर, मामले की तह तक पहुंचने और तुनिशा की मौत के मामले में सबूत जुटाने के इरादे से पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने नया गांव में मौजूद उस मदर नेचर स्टूडियो और खास कर उसकी मेकअप रूम का बारीकी से मुआयना किया, जहां तुनिशा ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. पुलिस ने मौका-ए-वारदात से वो क्रेप बैंडेज भी बरामद कर लिया, जिससे लटक कर तुनिशा ने खुदकुशी की थी. इसके अलावा फॉरेंसिक के जानकारों ने तुनिशा के कपडे, उसकी ज्वेलरी और स्टूडियो में मौजूद उसकी दूसरी चीजें भी बरामद कर लीं. पुलिस ने इसी तरह शीजान के वो कपड़े भी बरामद किए हैं, जो उसने तुनिशा की खुदकुशी के वक्त पहने हुए थे. अब इनकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी.
दोनों के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच पुलिस शीजान और तुनिशा के मोबाइल फोन की भी फॉरेंसिक जांच करना चाहती है, ताकि उनकी चैट या मोबाइल में मौजूद दूसरी चीजों से ये पता चल दोनों की जिंदगी में आखिरी वक्त में आखिर क्या चल रहा था. खास कर क्या शीजान की जिंदगी में तुनिशा के अलावा कुछ और भी लड़कियां थीं, जिसे लेकर तुनिशा और शीजान के बीच में विवाद हुआ? तुनिशा की मां वनिता शर्मा ने शीजान पर कुछ ऐसे ही इल्जाम लगाए हैं. ऐसे में पुलिस के लिए भी इस मामले की तह तक जाना जरूरी है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








