
अलास्का समिट पुतिन की जेब पर भारी... रूस लौटते वक्त 3 जेट विमानों में ईंधन भरवाने के लिए खर्च हुए 2 करोड़ रुपये
AajTak
पुतिन ने 15 अगस्त को अलास्का के एंकरेज में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठक की. यह बैठक ऐतिहासिक थी, क्योंकि 80 वर्षों में पहली बार था जब किसी रूसी नेता ने अलास्का का दौरा किया था. बैठक का उद्देश्य रूस और अमेरिका के बीच तनावपूर्ण संबंधों, विशेष रूप से यूक्रेन युद्ध और आर्थिक प्रतिबंधों जैसे मुद्दों पर चर्चा करना था.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बीते दिनों हुई मुलाकात काफी अहम मानी गई. इस मुलाकात के लिए अलास्का को चुना गया था. लेकिन इस मीटिंग के बाद अमेरिका से रूस लौटते वक्त पुतिन को करोड़ों रुपये खर्च करने पड़े.
पुतिन ने 15 अगस्त को अलास्का के एंकरेज में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठक की. यह बैठक ऐतिहासिक थी, क्योंकि 80 वर्षों में पहली बार था जब किसी रूसी नेता ने अलास्का का दौरा किया था. बैठक का उद्देश्य रूस और अमेरिका के बीच तनावपूर्ण संबंधों, विशेष रूप से यूक्रेन युद्ध और आर्थिक प्रतिबंधों जैसे मुद्दों पर चर्चा करना था.
इस बैठक के बाद पुतिन और उनके प्रतिनिधिमंडल को अपने तीन जेट विमानों एक विशेष विमान और दो मालवाहक विमानों में ईंधन भरवाने की जरूरत थी, ताकि वे रूस वापस लौट सकें. इन विमानों में ईंधन भरवाने की लागत लगभग 250,000 डॉलर यानी लगभग 2.2 करोड़ रुपये थी. इसका कारण अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंध थे, जिनके चलते रूसी प्रतिनिधिमंडल को अमेरिकी बैंकिंग सिस्टम का उपयोग करने की अनुमति नहीं थी.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बताया कि इन प्रतिबंधों के कारण पुतिन की टीम को नकद में भुगतान करना पड़ा, क्योंकि वे ऑनलाइन या बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से लेनदेन नहीं कर सकते थे. इन प्रतिबंधों ने रूस के साथ वित्तीय लेनदेन को सीमित कर दिया था, जिसके चलते क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन ट्रांसफर या अन्य डिजिटल भुगतान विकल्पों का उपयोग संभव नहीं था.
यह घटना अलास्का के एंकरेज में हुई, जहां पुतिन की टीम करीब पांच घंटे रुकी थी. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रतिबंधों के कारण पुतिन की टीम को नकद में भुगतान करना पड़ा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









