
अलविदा रोहित सरदाना: बेखौफ अंदाज और आवाज, जो हमेशा रहेगी याद!
AajTak
रोहित सरदाना सिर्फ स्टूडियो में बैठकर एंकरिंग करने वाले पत्रकार नहीं थे. जब भी देश में कोई बड़ी खबर हुई, रोहित हमेशा ग्राउंड जीरो पर पहुंचे. वहीं से रिपोर्टिंग की, वहीं से शो की एंकरिंग भी की. रोहित सरदाना के सवालों पर देश के बड़े-बड़े दिग्गज नेता भी कई बार असहज हो जाते थे.
कभी किसी ने सोचा नहीं था कि देश के सबसे होनहार और टेलिविज़न के सबसे बेखौफ़ एंकर रोहित सरदाना के लिए 'था' शब्द का इस्तेमाल करना होगा. सोशल मीडिया पर उनके तीखे कटाक्ष, टीवी स्क्रीन पर उनका प्रेज़ेंस, रोहित के पास हर बात का तर्क था. उनके पास कभी शब्द कम नहीं पड़ते थे. फिर सांसें क्यों कम पड़ गईं? ये जाने की उम्र नहीं थी रोहित… ये जाने का समय नहीं था. रोहित आजतक पर रोज शाम 5 बजे 'दंगल' करते थे. 10 बजे 'दस्तक' देते थे. वो कई बार 'खबरदार' करने भी रात 9 बजे आते थे. टीवी न्यूज एंकर्स में बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जिनके नाम से उनका शो जाना जाता है, पहचाना जाता है. रोहित उन्हीं चंद लोगों में थे. रोहित की खासियत थी कि वो स्टूडियो में हों, तो बस सटीक, निर्भीक और सीधी बात दर्शकों तक पहुंचती थी. रोहित के पास अभी अपने करियर में और बुलंदियां हासिल करके के अनंत मौके थे. असीमित आकाश का विस्तार उनके सामने पड़ा था, जहां उनकी पत्रकारिता का पैनापन दिखना था. लेकिन काल को कुछ और मंजूर था. रोहित का शो अब खत्म हुआ है, लेकिन रोहित ने जो कुछ भी हासिल किया, उन्होंने पत्रकारिता को जो तेवर दिए, मुद्दों को बेबाकी से कहने का जो हौसला दिया, उससे उनकी विचार यात्रा कभी रुकेगी नहीं, थकेगी नहीं. देश के ज्वलंत मुद्दे के दंगल में जवाबदेहों से सवाल पूछने वाली आवाज अब सिर्फ यादों की थाती रह गई. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की दुनिया में जैसे वज्र गिर गया. देश के जाने माने और आजतक चैनल के दिग्गज एंकर रोहित सरदाना को काल ने हम सभी से छीन लिया. इस दर्द की कोई इंतेहा नहीं है. जिस साथी के साथ घंटों बातें होती रही हों, जिसका मुस्कुराता चेहरा आंखों के सामने नाचता रहा हो. हर किसी के सुख में दुख में हमेशा खड़ा रहने वाले किरदार का यूं जाना! सिर्फ 42 साल... ये कोई इस दुनिया से जाने की उम्र थी? अभी तो उड़ान का वक्त था. अभी तो तमाम सपने पूरे होने बाकी थे. अभी कई मंजिलें बाकी थीं. घर में पत्नी, दो छोटी-छोटी बेटियां. बेटियों के साथ रोहित की तस्वीरें, उनसे जुड़ी यादें, साथियों को बेचैन कर रही हैं.
क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






