
अलर्ट! 1 नवंबर से सैमसंग, ऐपल, सोनी और हुआवे के इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp
AajTak
WhatsApp ने कहा है कि कुछ पुराने ऐपल और सैमसंग के स्मार्टफोन्स वॉट्सऐप काम नहीं करेगा. सैमसंग और ऐपल के अलावा सोनी और हुआवे जैसी कंपनियों के इन स्मार्टफोन्स में वॉट्सऐप काम नहीं करेगा.
WhatsApp समय समय पर पुराने डिवाइसेज से अपना सपोर्ट खत्म करता है. वजह ये है कि ऐप में नए फीचर्स दिए जाते हैं और पुराने स्मार्टफोन्स और उसके सॉफ्टवेयर उन फीचर्स को चलाने के लायक नहीं होते हैं. 1 नवंबर से इसी तरह कंपनी कुछ पुराने स्मार्टफोन्स से WhatsApp का सपोर्ट खत्म कर रही है. इनमें सैमसंग और ऐपल के भी स्मार्टफोन्स हैं. अगर आपके पास इनमें से कोई स्मार्टफोन है और आप वॉट्सऐप यूज करते रहना चाहते हैं तो शायद अब आपको स्मार्टफोन अपग्रेड करने के बारे में सोचना होगा. WhatsApp ने अपने सपोर्ट पेज को अपडेट किया है. कंपनी ने WhatsApp यूज करने के लिए नए रिक्वायरमेंट्स के बारे में बताया है. कंपनी के मुताबिक Android 4.0.3 Ice cream sandwich, iOS 9 और KaiOS 2.5.0 से वॉट्सऐप का सपोर्ट खत्म किया जाएगा.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











