
'अर्जेंट कॉल' पर दिल्ली छोड़ रातोरात ढाका पहुंचे बांग्लादेश के हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह
AajTak
बांग्लादेश-भारत के बीच तनाव कायम है. एक अहम घटनाक्रम में भारत में बांग्लादेश के हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह ढाका से आए एक 'अर्जेंट कॉल' के बाद दिल्ली छोड़कर स्वदेश पहुंच गए हैं. इससे पहले भारत और बांग्लादेश ने कई दफे एक दूसरे के हाई कमिश्नरों को तलब किया है.
भारत-बांग्लादेश के संबंध नाजुक और तनावपूर्ण बने हुए हैं. इस बीच भारत में बांग्लादेश के हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह को एक 'अर्जेंट कॉल' आया और वह रातो रात बांग्लादेश वापस चले गए. भारत-बांग्लादेश के बीच रिश्तों के लिहाज से यह एक अहम घटनाक्रम है. सवाल यह है कि इस 'अर्जेंट कॉल' में ऐसा क्या था कि हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह रातोरात ढाका लौटना पड़ा.
बांग्लादेश के अखबार प्रथम आलो ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों में हाल की स्थिति को देखते हुए नई दिल्ली में बांग्लादेश के हाई कमिश्नर एम रियाज हमीदुल्लाह को अर्जेंट बेसिस पर ढाका बुलाया गया है.
विदेश मंत्रालय के सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर इस अखबार को बताया कि हमीदुल्लाह सोमवार रात को बुलावे पर ढाका पहुंच गए हैं.
रिपोर्ट में कहा गया है, "उन्हें द्विपक्षीय संबंधों की हालिया स्थिति पर चर्चा के लिए ढाका बुलाया गया है."
बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच हाल में रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं. कूटनीतिक टकराव का ये सिलसिला 2024 में शेख हसीना की सत्ता से बेदखली से ही शुरू हुआ है.
हाल ही बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपू दास को जलाकर मार दिया था. इसके बाद दोनों देशों के संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए थे. वहीं बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के नेता उस्मान हादी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बांग्लादेश के कई संगठनों इस वारदात को लेकर भारत पर गुस्सा जाहिर किया था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









