
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई हुए ड्रग्स मामले में अरेस्ट, एक्टर ने की लोगों से ये रिक्वेस्ट
AajTak
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई आगिसिल्स डेमेट्रिएड्स का भी ड्रग्स मामले में नाम आ चुका है और उन्हें अरेस्ट भी किया गया. अब एक बार फिर से आगिसिल्स को ड्रग्स मामले में अरेस्ट कर लिया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरी बार ऐसा हुआ है कि आगिसिल्स ड्रग्स मामले में फंसे हैं. अब इसपर अर्जुन रामपाल का भी रिएक्शन आ गया है.
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाला का नाम साल 2020 में ड्रग्स केस में आया था. उनके घर छापेमारी की गई थी और उनसे एनसीबी ने लंबी पूछताछ भी की थी. इसके अलवा अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई आगिसिल्स डेमेट्रिएड्स का भी ड्रग्स मामले में नाम आ चुका है और उन्हें अरेस्ट भी किया गया. अब एक बार फिर से आगिसिल्स को ड्रग्स मामले में अरेस्ट कर लिया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरी बार ऐसा हुआ है कि आगिसिल्स ड्रग्स मामले में फंसे हैं. अब इसपर अर्जुन रामपाल का भी रिएक्शन आ गया है.













