
'अरे, तुम बच्चा न थे, बेमतलब का...', वोटर लिस्ट पर तेजस्वी के आरोपों पर विधानसभा में भड़के नीतीश
AajTak
बिहार विधानसभा में वोटर लिस्ट रिवीजन के मामले पर जोरदार हंगामा हुआ. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रिवीजन फॉर्म में मांगे जा रहे 11 डॉक्यूमेंट्स को लेकर सवाल किया कि गरीब लोग इतने सारे डॉक्यूमेंट्स कहां से लाएंगे.
बिहार विधानसभा में वोटर लिस्ट रिवीजन के मामले पर जोरदार हंगामा हुआ. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रिवीजन फॉर्म में मांगे जा रहे 11 डॉक्यूमेंट्स को लेकर सवाल किया कि गरीब लोग इतने सारे डॉक्यूमेंट्स कहां से लाएंगे. उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्स के मामले में बिहार फिसड्डी है. इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए. उन्होंने तेजस्वी यादव को अपने माता-पिता के कार्यकाल पर झांकने की सलाह दे दी. सीएम नीतीश ने तेजस्वी को कहा कि 'तब तब बच्चा थे.'
तेजस्वी यादव के आरोपों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बात ये है कि सब लोगों को अपनी राय देना है. अभी तो यही प्रक्रिया चल रही है. अभी ये (तेजस्वी) बोल रहा है." तेजस्वी यादव ने भड़कते हुए कहा, "उमरवा (उम्र) तुम्हारा क्या है? तुम्हारे पिता और माता मुख्यमंत्री थे. जब हम बने तो काम हुआ."
सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "चुनाव लड़ना है. जो अंड-बंड बोलते रहो. महिलाओं के लिए कितना किया. मुस्लिम के लिए कितना काम किया. बीच में साथ थे तो कितना बड़ाई कर रहे थे. जाओ चुनाव लड़ो." सीएम नीतीश ने तेजस्वी यादव से कहा, "बच्चा ना हो. पटना में कोई शाम में नहीं निकलता था. हम तो जो काम किए हैं कि उसी को लेकर जनता के बीच जाएंगे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










