
अरुणाचल प्रदेश में फिर बीजेपी सरकार.... पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
AajTak
अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है. खांडू के साथ 11 अन्य विधायक भी मंत्री बनाए गए हैं. इन सभी ने भी शपथ ली है. सीएम खांडू को सीमावर्ती जिले तवांग में मुक्तो सीट से फिर से निर्विरोध चुना गया है. एक दिन पहले ही सर्वसम्मति से उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था.
बीजेपी नेता पेमा खांडू ने गुरुवार को लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चाउना मीन डिप्टी सीएम बने हैं. खांडू के साथ कुल 11 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है. इनमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पीडी सोना, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बियुराम वाहगे, पूर्व सीएम दिवंगत कलिखो पुल की पत्नी दासंगलू पुल का नाम शामिल है. खांडू कैबिनेट में दासंगलू पुल अकेली महिला मंत्री हैं. मंत्रिमंडल में आठ नए चेहरे हैं. विभागों का आवंटन आज कर दिया जाएगा, जिसके बाद नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी.
सीएम खांडू को सीमावर्ती जिले तवांग में मुक्तो सीट से फिर से निर्विरोध चुना गया है. एक दिन पहले ही सर्वसम्मति से उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था. उसके बाद उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया और गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया.
45 वर्षीय खांडू ने इस बार भ्रष्टाचार मुक्त शासन का नारा दिया है और पारदर्शिता और जन-केंद्रित नीतियों पर जोर दिया है. लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) राज्यपाल केटी परनाइक ने आज खांडू समेत मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई है. समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत अन्य नेता मौजूद रहे. अरुणाचल प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने 46 सीटें जीती हैं और दोबारा सत्ता में लौटी है. 2019 में बीजेपी ने राज्य में 41 सीटों पर जीत हासिल की थी.
विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए खांडू
इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने विधायक दल की बैठक के बारे में जानकारी दी थी. चुघ ने कहा था, अरुणाचल प्रदेश में हमें भारी बहुमत देने के लिए हम लोगों को धन्यवाद देते हैं. बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें सभी 46 विधायक मौजूद थे. उपराज्यपाल ने गुरुवार को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया है. पेमा खांडू सरकार बनाएंगे. कैबिनेट का शपथ ग्रहण होगा. चुघ और रवि शंकर प्रसाद को बीजेपी ने केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर अरुणाचल प्रदेश भेजा था.
यह भी पढ़ें: पेमा खांडू फिर होंगे अरुणाचल के CM, बैठक में चुने गए विधायक दल के नेता

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






