
अरिजीत से जबरदस्ती गवाया गया 'बॉर्डर 2' का गाना? दावे पर भड़के T-series के मालिक, दिया जवाब
AajTak
अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने के फैसले के बाद बॉर्डर 2 के गाने को लेकर नई अफवाहें सामने आई हैं. कहा जा रहा है कि अरिजीत से जबरदस्ती इस गाने को गवाया गया है. इस पर भूषण कुमार ने चुप्पी तोड़ी है.
प्लेबैक सिंगिंग से एक कदम पीछे हटने के अरिजीत सिंह के फैसले के बाद से लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं. आखिर इसके पीछे असली वजह क्या है. कहीं कहा गया कि वह म्यूजिक बिजनेस के तौर-तरीकों से निराश हो चुके हैं, तो कहीं यह भी चर्चा हुई कि वह बस इससे बोर हो गए हैं. X पर उनके नाम से जुड़े एक अकाउंट के ट्वीट का भी हवाला दिया गया. इन तमाम चर्चाओं के बीच एक और अफवाह सामने आई कि हाल ही में उनसे एक देशभक्ति गीत जबरदस्ती गवाया गया.
बॉर्डर में जबरन गाया गाना?
मंगलवार देर रात रेडिट पर आई एक पोस्ट से इस अफवाह ने जोर पकड़ा. इसके बाद लोग जल्दी ही फिल्म बॉर्डर 2 में इस्तेमाल हुए गाने ‘घर कब आओगे’ की ओर इशारा करने लगे. यह गाना फिल्म बॉर्डर के आइकॉनिक सॉन्ग ‘संदेसे आते हैं’ का रीप्राइज्ड वर्जन है. इस गाने को सोनू निगम, विशाल मिश्रा, दिलजीत दोसांझ के साथ अरिजीत सिंह ने भी गाया है.
हालांकि जब हिंदुस्तान टाइम्स ने बॉर्डर 2 के को-प्रोड्यूसर भूषण कुमार से इस बारे में बात की, तो उन्होंने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया. भूषण कुमार ने कहा- आप अरिजीत को फोन करके खुद पूछ लीजिए, यह सब पूरी तरह बकवास है.
वायरल पोस्ट में क्या दावा किया गया?
पोस्ट में दावा किया गया था- इंडस्ट्री के कुछ लोगों का कहना है कि अरिजीत बड़े म्यूजिक लेबल्स के काम करने के तरीके से काफी परेशान थे, खासतौर पर एक ताकतवर म्यूजिक लेबल के मालिक से, जो रचनात्मक मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल और आक्रामक व्यावसायिक फैसलों के लिए जाना जाता है. चर्चा के मुताबिक, हाल ही में एक देशभक्ति गीत के रीमेक को जबरदस्ती फिट करना आखिरी वजह बना, जिससे अरिजीत रचनात्मक रूप से सहमत नहीं थे, लेकिन फिर भी उनसे उस गाने को लीड करने की उम्मीद की गई.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











