
अरिजीत सिंह ने करियर के पीक पर क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग, पीछे छिपा है बड़ा कारण? खुद किया खुलासा
AajTak
इस साल अरिजीत सिंह के पास कई प्रोजेक्ट्स लाइनअप में थे. लेकिन अब वे कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रहे हैं. इस बात का ऑफिशियल ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए से खुद किया है. एक नए ट्वीट में सिंगर ने इस अचानक लिये फैसले के पीछे का कारण भी बताया है.
बॉलीवुड और फैंस के फेवरेट सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है. अरिजीत का प्लेबैक सिंगिंग युग अचानक और चौंकाने वाले तरीके से खत्म हो गया है. ठीक उसी समय जब उनके फैंस, सिंगर के तीन चार्टबस्टर गानों- 'गहरा हुआ', 'घर कब आओगे' और 'मातृभूमि' को एन्जॉय कर रहे थे. यह खबर पूरी इंडस्ट्री को भावुक कर गई हैं. फैंस भी बेहद परेशान हो गए हैं. सभी जानना चाहते हैं कि आखिर अरिजीत ने ये निर्णय क्यों लिया?
क्यों अरिजीत ने छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग?
इस साल अरिजीत सिंह के पास कई प्रोजेक्ट्स लाइनअप में थे. लेकिन अब वे कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रहे हैं. इस बात का ऑफिशियल ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए से खुद किया है. सबसे पहले अरिजीत ने अपने प्राइवेट X अकाउंट पर, उसके बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि अब वो प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. इसके बाद एक नए ट्वीट में अरिजीत सिंह ने इस अचानक लिये फैसले के पीछे का कारण बताया.
अरिजीत के ट्वीट में प्लेबैक सिंगिंग करियर खत्म करने का कारण बताया. उन्होंने अपने प्राइवेट एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, 'इसके पीछे कोई एक कारण नहीं है, कई कारण हैं और मैं काफी लंबे समय से यह करने की कोशिश कर रहा था. आखिरकार मैंने सही हिम्मत जुटाई. एक कारण तो सरल है- मैं जल्दी बोर हो जाता हूं. इसलिए मैं स्टेज पर वही गाने अलग-अलग अरेंजमेंट्स में परफॉर्म करता हूं. तो बात ये है कि मुझे बोरियत हो गई. मुझे कुछ दूसरा म्यूजिक करने की जरूरत है ताकि जी सकूं. एक और कारण ये है कि मैं किसी नए सिंगर को उभरते हुए देखकर असली मोटिवेशन पाना चाहता हूं.'
सिंगर के ऐलान से फैंस को लगा झटका
संन्यास का ऐलान करते हुए अरिजीत सिंह ने लिखा था, 'हैलो, सभी को हैप्पी न्यू ईयर. मैं आप सभी को इतने सालों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. आप सबने मुझे सुनने वाले के रूप में इतना प्यार दिया. मैं खुशी से ऐलान करता हूं कि अब मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा. मैं इसे खत्म कर रहा हूं. ये एक शानदार सफर रहा.'

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











