
अयोध्या से मिली निराशा तो BJP को मिला भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद
AajTak
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान राम मंदिर को एक मुद्दा बनाने वाली बीजेपी फैजाबाद की सीट हार गई. बीजेपी लगातार राम मंदिर के नाम पर वोट मांग रही थी लेकिन माना जाता है कि पार्टी को चुनाव में इसका फायदा नहीं हुआ. इसके उलट मतदाताओं ने स्थानीय मुद्दे पर वोट करना पसंद किया.
बीजेपी ने ओडिशा में इतिहास रच दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के लोगों का अभिवादन करते हुए अपने विजयी भाषण की शुरुआत 'जय जगन्नाथ' से की. उन्होंने गर्व से कहा, "महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा."
भुवनेश्वर से बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा, "मैं उड़िया हूं और जब प्रधानमंत्री ने 'जय जगन्नाथ' कहा तो मुझे वाकई बहुत गर्व महसूस हुआ. प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ओडिशा का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक होगा."
यह भी पढ़ें: 'सांसद बनने वाले हो', सच साबित हुई अखिलेश की भविष्यवाणी, फैजाबाद रैली में अवधेश प्रसाद से कही थी ये बात
बीजेपी के लिए लोकसभा चुनाव के नतीजों के अलग-अलग मायने हैं. कुछ राज्यों में भगवा पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और ओडिशा उनमें से एक है, जहां बीजेपी ने 21 में से 20 लोकसभा सीटें जीती हैं. पार्टी ने 147 विधानसभा सीटों में से 78 सीटें जीती हैं और राज्य में अगली सरकार बनाने जा रही है.
ओडिशा में बीजेपी ने 21 में से 17 लोकसभा सीटें और 147 में से 75 विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था. बीजेपी के हाथों करारी हार झेलने के बाद नवीन पटनायक का 24 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है. पटनायक ने राजभवन में ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास को अपना इस्तीफा सौंपा.
राम की नगरी अयोध्या से बीजेपी क्यों हारी?

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











