
अयोध्या रेप: अखिलेश ने की आरोपी के DNA टेस्ट की मांग, मायावती ने पूछा- सपा सरकार में ऐसे कितने टेस्ट हुए?
AajTak
अयोध्या में एक नाबालिग के साथ रेप की वारदात सामने आई. इस घटना के सामने आने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. जहां बीजेपी समाजवादी पार्टी को कटघरे में खड़ा करने में लगी है तो वहीं समाजवादी पार्टी ने भी सरकार से कुछ अपील की. सपा प्रमुख ने कहा कि आरोपी का डीएनए टेस्ट हो और फिर तय हो कि आरोप सही है या नहीं.
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का अयोध्या रेप केस में कहना है कि जिन पर भी आरोप लगा है, उसका डीएनए टेस्ट होना चाहिए और इंसाफ किया जाना चाहिए. सपा प्रमुख ने कहा कि इस केस में सिर्फ आरोप लगाकर सियासत नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो भी दोषी है उसे कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए. हालांकि, बीएसपी चीफ मायावती ने अखिलेश यादव को घेरते हुए पूछा, "सपा सरकार में ऐसे कितने टेस्ट हुए हैं?
समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि अगर डीएनए टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित होते हैं तो सरकार से अपील है कि फिर अधिकारियों को बख्शा न जाए. समाजवादी पार्टी की तरफ से भी एक एक्स पोस्ट में मांग की गई है कि आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए और उसी हिसाब से सजा तय की जाए.
यह भी पढ़ें: अयोध्या रेप केस: आरोपी सपा नेता मोईद खान की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर, भारी फोर्स रही मौजूद, देखें
पीड़िता को 20 लाख की मदद की अपील
सपा ने कहा कि पीड़िता को तत्काल प्रभाव से 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जानी चाहिए. पार्टी की तरफ से कहा गया है कि सरकार पीड़िता की मदद करने की बजाय सपा की छवि खराब करने में लगी है.
समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने पीड़िता के परिवार वालों से मुलाकात की. उन्होंने मामले में राज्य सरकार से उचित कार्रवाई करने की अपील की और कहा कि सही से मामले की जांच की जानी चाहिए और देखना चाहिए कि उसमें कितनी सच्चाई है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








