
अयोध्या रेपकांड में राजनीति तेज... अखिलेश यादव ने उठाई DNA टेस्ट की मांग, केशव प्रसाद मौर्य ने धर्म का जिक्र कर सपा को घेरा
AajTak
अयोध्या में नाबालिक से रेप कांड मामले में एक्शन जारी है. मुख्य आरोपी मोईद खान की बेकरी सील कर दी गई है. वहीं मोईद की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया है. इसके अलावा बेकरी के सामान का नमूना लिया गया है. इसके अलावा परिवार को धमकाने के केस में सपा नेता और नगर पंचायत भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
अयोध्या में 12 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को हिला दिया, लेकिन मामले पर अब सियासी रंग चढ़ना शुरू हो गया है. कारण, इसमें धर्म-जाति की एंट्री हो चुकी है. बीजेपी ने सपा पर धर्म के आधार पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया गया है. वहीं समाजवादी पार्टी अब डीएनए टेस्ट की मांग कर रही है तो वहीं योगी सरकार का बुलडोजर अब आरोपियों के ठिकानों पर गूंज रहा है. इस कड़ी में बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल कल रविवार को अयोध्या जाएगा और पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा. इस प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद बाबू राम निषाद और प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप शामिल हैं. उधर, जिलाधिकारी और एसएसपी रेप पीड़िता के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की.
दरअसल, अयोध्या में नाबालिक से रेप कांड मामले में एक्शन जारी है. मुख्य आरोपी मोईद खान की बेकरी सील कर दी गई है. वहीं मोईद की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया है. इसके अलावा बेकरी के सामान का नमूना लिया गया है. इसके अलावा परिवार को धमकाने के केस में सपा नेता और नगर पंचायत भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आरोप है कि ये लोग रात 11:00 बजे जिला अस्पताल जाकर पीड़ित परिवार से मिले थे और उन्हें धमकी दी थी.
यह भी पढ़ें: अयोध्या: रेप पीड़िता को 5 लाख की आर्थिक मदद, परिवार से मिलकर DM और SSP ने दिया सुरक्षा का भरोसा
उधर, मुख्य आरोपी पर तालाब और कब्रिस्तान के साथ कई सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे का आरोप है, जिनकी नाप ली जा रही है. मामले में तुरंत कार्रवाई ना करने के केस में थानाध्यक्ष और चौकी इंजार्ज को शुक्रवार को ही सस्पेंड कर दिया गया था. वहीं आज शनिवार सुबह आरोपी के ठिकानों पर बुलडोजर की गूंज सुनाई दी.
अखिलेश ने की DNA टेस्ट की मांग
इस बीच अब इस मामले में सियासत भी तेज हो गई है. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर योगी सरकार पर सियासत करने का आरोप लगाया है और डीएनए टेस्ट की मांग की है. अखिलेश ने लिखा, "कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है, उनका DNA TEST कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए, ना कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए. जो भी दोषी हो उसे कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए, लेकिन अगर DNA TEST के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए. यही न्याय की मांग है."

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






