
'अयोध्या में BJP सरकार में विकास हुआ, इससे पहले कोई विकास नहीं हुआ था...', बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी
AajTak
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. अब बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान सामने आया है. इकबाल अंसारी ने कहा है कि अयोध्या में जो विकास हुआ है, बीजेपी सरकार में हुआ है. इससे पहले कोई विकास नहीं हुआ था.
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. अब बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान सामने आया है. इकबाल अंसारी ने कहा है कि अयोध्या में जो विकास हुआ है, बीजेपी सरकार में हुआ है. इससे पहले कोई विकास नहीं हुआ था. उन्होंने कहा कि अयोध्या में सड़क, रेलवे लाइन और एअरपोर्ट का विकास भी भाजपा सरकार में हुआ है. अंसारी ने कहा, अयोध्या धर्म की नगरी है. जो भी सरकार आए उसे यहां विकास करना चाहिए. विकास होगा तो सबका फायदा होगा.
इकबाल अंसारी ने कहा, 'अयोध्या सबको आना चाहिए. सभी लोग यहां आएं और दर्शन करें. अयोध्या ऐसी नगरी है जहां एक को बुलाया जाए तो बीस लोग आते हैं. इसलिए धर्म की इस नगरी में सबको आना चाहिए.'
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या में रोड शो किया. इस दौरान लोगों ने उनका पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया. सड़क के दोनों तरफ लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और हर कोई अपने प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को आतुर दिखा. इस दौरान बाबरी केस के पक्षकार हाशिम अंसारी के बेटे इक़बाल अंसारी पीएम मोदी पर गुलाब के फूल बरसाते हुए नजर आए.
'अयोध्या सबको संदेश देती है' पीएम पर फूल बरसाने को लेकर इकबाल अंसारी ने कहा, 'अयोध्या सभी को संदेश देती है. यहां हिंदू मुस्लिम सब मिलकर रहते हैं, एक दूसरे के कार्यक्रम में शिरकत करते हैं.'
मालूम हो कि बाबरी केस में इकबाल अंसारी पक्षकार रहे थे और मंदिर के लिए भूमि दिए जाने के खिलाफ थे. वह कोर्ट में मामला लड़ रहे थे. कोर्ट में जो मामला चला उसमें इकबाल अंसारी एक चेहरा बनकर सामने आए थे. लेकिन आज जब प्रधानमंत्री का रोड शो निकला तो वह पीएम मोदी पर फूल बरसाते हुए नजर आए.
इकबाल अंसारी को मिला था भूमि पूजन का न्योता वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन के लिए पहुंचे थे तो बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने तब भी पीएम मोदी का स्वागत किया था. तब इकबाल अंसारी को श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया था. तब निमंत्रण मिलने के बाद इकबाल अंसारी ने कहा था कि मैं कार्यक्रम में जरूर जाऊंगा. उन्होंने कहा कि भगवान राम की मर्जी से हमें न्योता मिला है. अयोध्या में गंगा-जमुनी तहजीब बरकरार है. मैं हमेशा मठ-मंदिरों में जाता रहा हूं. कार्ड मिला है तो जरूर जाऊंगा.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








