
अयोध्या में सरयू किनारे मुंबई की तर्ज पर बनेगी चौपाटी, प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दीपोत्सव बनेगा यादगार
AajTak
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर के लोकार्पण के बाद इस साल पहला दीपोत्सव यादगार होने जा रहा है. लगातार बड़ी संख्या में आ रहे दर्शनार्थियों और पर्यटकों को देखते हुए अब उनको अयोध्या में कई सुविधाएं देने की तैयारी है. इनमें से एक है सरयू किनारे मुंबई के जुहू बीच के तर्ज पर चौपाटी.
अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दीपोत्सव यादगार होगा. दीपोत्सव से पहले अयोध्या और यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को 'मुंबई स्टाइल चौपाटी' की सौगात मिलेगी. सरयू किनारे लोग स्ट्रीट फूड के साथ दूसरे राज्यों के व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे. इसे लेकर तेजी से काम चल रहा है. जल्द ही राम की पैड़ी में ये दुकानें सजी दिखेंगी.
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर के लोकार्पण के बाद इस साल पहला दीपोत्सव यादगार होने जा रहा है. लगातार बड़ी संख्या में आ रहे दर्शनार्थियों और पर्यटकों को देखते हुए अब उनको अयोध्या में कई सुविधाएं देने की तैयारी है. इनमें से एक है सरयू किनारे मुंबई के जुहू बीच के तर्ज पर चौपाटी. दीपोत्सव से पहले ही अयोध्या में यह सौगात देने की तैयारी है.
वयंजनों का स्वाद ले सकेंगे पर्यटक
सरयू किनारे राम की पैड़ी के एक हिस्से को शानदार चौपाटी का रूप दिया जा रहा है. जहां बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के साथ अयोध्या के स्थानीय लोग भी स्वच्छता के साथ व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे.
84 दुकानों की मिली मंजूरी
अयोध्या विकास प्राधिकरण इसका निर्माण करवा रहा है. इस परियोजना के लिए यूपी आवास विभाग ने 4.65 करोड़ रुपए की धनराशि को मंजूरी दे दी है. अयोध्या चौपाटी में फिलहाल स्थाई-अस्थाई 84 दुकानें और रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे. यहां आने और रुककर समय बिताने वालों के लिए पार्किंग की भी सुविधा दी जाएगी. अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) के सचिव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि चौपाटी का निर्माण कार्य अब तक करीब 45 प्रतिशत पूरा हो गया है. दीपोत्सव से पहले राम की पैड़ी पर भव्य चौपाटी का पर्यटक आनंद ले सकेंगे.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








