
अमेरिका की खोज भारत ने की, हमें गलत पढ़ाया गया... MP के शिक्षामंत्री के बयान पर छिड़ी बहस
AajTak
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने एक नया दावा करते हुए कहा है कि अमेरिका की खोज क्रिस्टोफर कोलंबस द्वारा नहीं की गई है बल्कि अमेरिका की खोज भारतीय लोगों ने की है. उनका कहना है कि अमेरिका राष्ट्र की खोज भारतीय पूर्वजों ने की थी.
मध्य प्रदेश के उच्चा शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार का कहना है कि अमेरिका की खोज भारतीयों ने की थी. उन्होंने कहा कि 'यह गलत पढ़ाया गया कि कोलंबस ने अमेरिका की खोज की जबकि पढ़ाना यह चाहिए था कि आठवीं शताब्दी में भारतीय महानाविक वसुलुन ने अमेरिका की खोज की और सैन डियागो स्टेट में कई मंदिरों का निर्माण किया था. यह तथ्य अभी भी अमेरिकी संग्रहालय में मौजूद हैं.
शिक्षा मंत्री ने किया ऋगवेद का जिक्र
सिर्फ यही नहीं, मंत्री इंदरसिंह परमार ने 'स्थिर सूर्य का जो सिद्धांत वैज्ञानिक निकोलस कॉपरनिकस ने दिया था उससे कई हज़ार साल पहले हमारे ऋषियों ने इसे बता दिया था. ऋगवेद में आठ हजार साल पहले यह लिखा गया है कि चंद्रमा अपने मातृ गृह यानि पृथ्वी के चारों ओर घूमता है और पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है.'
चीन की राजधानी का भारत से कनेक्शन
उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने चीन की राजधानी बीजिंग का ज़िक्र करते हुए कहा कि 'उन्होंने हाल ही में कहीं यह तथ्य पढ़ा कि 12वीं शताब्दी में, बीजिंग शहर की स्थापना के लिए डिजाइन और वास्तुकला को नेपाल के एक वास्तुकार बलबाहु द्वारा बनाया गया था और तब नेपाल भारत में था.
अमेरिका को खोज को लेकर क्या कहती हैं किताबें

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










