
अमेरिकी सरकार का वो फैसला, जिससे वहां काम कर रहे भारतीयों को होगा जबरदस्त फायदा
AajTak
अमेरिका की सरकार H-1B वीजा की रिन्यूअल प्रक्रिया को आसान करने के लिए एक नया प्रोग्राम शुरू करने जा रही है. पहले इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है. इसका सबसे ज्यादा फायदा भारतीयों को होगा.
अमेरिका की बाइडेन सरकार ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसका सबसे ज्यादा फायदा वहां काम कर रहे भारतीयों को होगा.
दरअसल, अमेरिका H-1B वीजा की कुछ कैटेगरीज के लिए डोमेस्टिक रिन्यूअल के लिए एक पायलट प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है. ये प्रोग्राम दिसंबर से शुरू होगा. अमेरिका का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा यहां काम कर रहे भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स को होगा.
अमेरिका ने ये फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के लगभग पांच महीने बाद लिया है. जून में जब पीएम मोदी अमेरिका के राजकीय दौरे पर गए थे, तभी H-1B वीजा की रिन्यू प्रक्रिया को और आसान करने की तैयारी पर काम चल रहा था. पीएम मोदी की यात्रा के समय ही इस प्रोग्राम की औपचारिक घोषणा की गई थी.
वीजा सर्विसेस के लिए उप सहायक मंत्री जूली स्टफट ने न्यूज एजेंसी को बताया कि भारतीयों में अमेरिकी वीजा की मांग बहुत ज्यादा हो और हम नहीं चाहते कि वेटिंग पीरियड 6, 8 या 12 महीने का हो.
भारतीयों पर फोकस है प्रोग्राम
उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि भारतीय यात्रियों को जल्द से जल्द अपॉइंटमेंट मिल जाए. और इसके लिए हम डोमेस्टिक वीजा रिन्यूअल प्रोग्राम शुरू कर रहे हैं, जिसका सबसे ज्यादा फोकस भारत पर है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










