
अमेरिकी लोगों को बीमार कर रहा घर का खाना, हैरान कर देगी ये नई स्टडी
AajTak
अमेरिकी लोगों के खान-पान से जुड़ी एक स्टडी के अनुसार, अमेरिकी लोग जो खाना घर पर भी खा रहे हैं, वह भी उनकी सेहत के लिए काफी खतरनाक है. स्टडी के अनुसार, अमेरिकी लोग अब घर से बाहर ही नहीं बल्कि अपने दैनिक खान-पान में भी काफी मात्रा में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने लगे हैं.
अमेरिकी लोगों के खान-पान से जुड़ी एक हालिया स्टडी हैरान करने वाली है. स्टडी के अनुसार, अमेरिकी लोग जो खाना घर पर भी खा रहे हैं, वह भी उनकी सेहत के लिए काफी खतरनाक है. दरअसल, स्टडी में बताया गया है कि अमेरिकी लोग अब घर से बाहर ही नहीं बल्कि अपने दैनिक खान-पान में भी काफी मात्रा में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने लगे हैं. जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में छपी नई स्टडी रिपोर्ट में कहा गया कि, एक औसत अमेरिकी की आधी से ज्यादा डाइट में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड शामिल होता है. चिंता की बात यह है कि, इस तरह के खान-पान का चलन गंभीर खतरों के बावजूद तेजी के साथ बढ़ रहा है, जबकि नॉन प्रोसेस्ड फूड्स का इस्तेमाल तेजी के साथ घटता भी जा रहा है.
इस स्टडी के लिए साल 2003 से साल 2018 तक 34 हजार अमेरिकी लोगों के डाइट पैटर्न का विश्लेषण किया गया. स्टडी में पाया गया कि, अमेरिकी लोग चाहे घर पर हों या बाहर, उनकी डाइट में ज्यादातर अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड ही शामिल होता है.
स्टडी में कहा गया कि, फास्ट फूड चेंस, ग्रोसरी कार्ट्स और रेस्टोरेंट अमेरिकी लोगों की डाइट बिगाड़ने के पीछे का कारण हो सकते हैं.
अमेरिकी लोगों के खान-पान से जुड़ी इस स्टडी को जूलिया वोल्सन ने लीड किया था. जूलिया ब्लूमबर्ग स्कूल के डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल हेल्थ में एसोसिएट प्रोफेसर हैं.
जूलिया कहती हैं कि, यह एक सोच बन गई है कि जंक फूड और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड एक जैसे होते हैं लेकिन ऐसा नहीं है. कहीं न कहीं अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड में लोगों के पास ज्यादा ऑप्शन होता है और अधिकतर सामान आपको सिर्फ ग्रोसरी स्टोर्स पर ही आसानी से मिल जाता है.
स्टडी में कहा गया कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा सेवन आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकता है. इस तरह की चीजों में काफी मात्रा में चीनी, अनहेल्दी फैट और सोडियम की मात्रा पाई जाती है. नियमित रूप से ऐसा खान-पान आपको मोटापे, दिल की बीमारी से लेकर कोलेरेक्टल कैंसर तक का शिकार बना सकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












