
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के काफिले से टकराई तेज रफ्तार कार, सुरक्षाकर्मियों ने ड्राइवर पर तानी बंदूकें
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का काफिला डेलावेयर में उनके कैंपेन मुख्यालय के बाहर खड़ा था. बाइडेन काफिले में शामिल कार में सवार होने ही जा रहे थे कि इसी बीच बाइडेन से करीब 40 मीटर दूर चौराहे पर उनके काफिले में शामिल एसयूवी से एक सेडान कार टकरा गई.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले से एक तेज रफ्तार कार टकरा गई. अचानक हुई इस घटना के बाद यूएस प्रेसिडेंट की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कार चालक को घेर लिया और उस पर बंदूकें तान दीं. हादसे के समय जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन भी उनके साथ थीं. हालांकि, इस घटना में बाइडेन और उनकी पत्नी को किसी तरह की चोट नहीं लगी है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक रविवार को जो बाइडेन का काफिला डेलावेयर में उनके कैंपेन मुख्यालय के बाहर खड़ा था. बाइडेन काफिले में शामिल कार में सवार होने ही जा रहे थे कि इसी बीच बाइडेन से करीब 40 मीटर दूर चौराहे पर उनके काफिले में शामिल एसयूवी से एक सेडान कार टकरा गई. कार के टकराने के बाद जोरदार धमाका हुआ. अचानक हुई इस घटना से बाइडेन की सुरक्षा में तैनात सभी सुरक्षाकर्मी चौकन्ने हो गए और अमेरिकी राष्ट्रपति को तुरंत दूसरे वाहन में बैठाकर वहां से रवाना कर दिया.
रात्रिभोज पर पहुंचे थे बाइडेन दंपति
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि राष्ट्रपति और प्रथम महिला दोनों ठीक हैं. आगे के सवाल-जवाब अमेरिकी सीक्रेट सर्विस कर रही है. दरअसल, डेलावेयर में कैंपेन मुख्यालय के बाहर राष्ट्रपति जो बाइडेन अपनी पत्नी जिल बाइडेन के साथ कर्मचारियों के साथ रात्रिभोज करने पहुंचे थे. यहां पत्रकारों ने बाइडेन से सवाल करने खत्म किए ही थे कि अचानक वहां मौजूद सभी लोगों ने जोरदार धमाके की आवाज सुनी.
सिल्वर रंग की कार से हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक हादसे को अंजाम देने वाली कार सिल्वर रंग की थी, उसकी नंबर प्लेट पर डेलावेयर का लोकल नंबर ही दर्ज था. हादसे के बाद जब सुरक्षाकर्मियों ने कार को घेरा तो चालक ने तुरंत अपने हाथ ऊपर कर लिए.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









