
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कनाडाई PM मार्क कार्नी ने फोन पर की बात, दोनों नेता जल्द करेंगे मुलाकात
AajTak
अमेरिका और कनाडा लंबे समय से करीबी सहयोगी और व्यापारिक साझेदार रहे हैं, लेकिन ट्रंप के कार्यभार संभालने के बाद संबंधों में तनाव देखा गया है. ट्रंप न केवल नए टैरिफ की धमकियां दे चुके हैं, बल्कि कई बार कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की टिप्पणी भी कर चुके हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ फोन पर बात की. इसके साथ ही घोषणा की कि दोनों नेता कनाडा के आगामी चुनाव के बाद मुलाकात करेंगे. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "यह एक बेहद अच्छी बातचीत थी. हम कई मुद्दों पर सहमत हैं और कनाडा के आगामी चुनाव के तुरंत बाद राजनीति, व्यापार और अन्य सभी कारकों पर काम करने के लिए मुलाकात करेंगे."
उन्होंने यह भी कहा कि यह सहयोग अमेरिका और कनाडा दोनों के लिए लाभकारी साबित होगा.
हालांकि, कार्नी और उनके कार्यालय की ओर से अभी तक इस बातचीत को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. यह वार्ता ऐसे समय में हुई है जब कार्नी ने कनाडाई अर्थव्यवस्था को अमेरिका पर निर्भरता से मुक्त करने का संकल्प लिया है और ट्रंप ने 2 अप्रैल को संभावित नए टैरिफ की घोषणा करने की तैयारी कर रहे हैं.
गौरतलब है कि अमेरिका और कनाडा लंबे समय से करीबी सहयोगी और व्यापारिक साझेदार रहे हैं, लेकिन ट्रंप के कार्यभार संभालने के बाद संबंधों में तनाव देखा गया है. ट्रंप न केवल नए टैरिफ की धमकियां दे चुके हैं, बल्कि कई बार कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की टिप्पणी भी कर चुके हैं.
मार्क कार्नी ने मार्च के मध्य में कनाडा के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और उन्होंने देश में 28 अप्रैल को मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा की है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









