
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन-जेलेंस्की को किया फोन, यूक्रेन में युद्धविराम पर हुई चर्चा
AajTak
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बातचीत की. यूक्रेन में युद्धविराम और शांति की उम्मीदों के साथ इस बातचीत को काफी अहम माना जा रहा है. उनके फोन कॉल से पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया था कि ट्रंप पुतिन से सीधी बात करेंगे और पूछेंगे कि वह शांति के लिए सीरियस हैं या नहीं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन किया, और यूक्रेन में युद्धविराम किए जाने पर बातचीत की है. उनसे कथित रूप से यह पूछा गया है कि क्या पुतिन शांति और युद्धविराम के लिए सीरियस हैं. इसकी जानकारी दोनों नेताओं की बातचीत से पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दी थी और बताया था कि पुतिन से राष्ट्रपति ट्रंप सीधी बात करेंगे, और जानना चाहेंगे कि वह कितने गंभीर हैं.
व्हाइट हाउस ने बताया, "डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत शुरू की है." व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि ट्रंप "संघर्ष के दोनों पक्षों से थक चुके हैं और निराश हो चुके हैं." उन्होंने आगे कहा कि उनका लक्ष्य "युद्धविराम देखना और इस संघर्ष को समाप्त होते देखना है." इससे पहले ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बात की थी.
यह भी पढ़ें: 'भारत-चीन और रूस की दोस्ती में दरार डालने की कोशिश', पुतिन के मंत्री ने पश्चिमी देशों को घेरा
बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच दो घंटे बातचीत हुई है. इस फोन कॉल में पुतिन ने ट्रंप के सामने स्पष्ट किया किया कि युद्धविराम के लिए संकट के मूल कारणों को निपटाया जाए, तभी यह संभव होगा. पुतिन ने यह भी कहा कि वे बातचीत में सही रास्ते पर है.
ट्रंप-पुतिन की बातचीत से पहले क्या बोले उपराष्ट्रपति? ट्रंप-पुतिन की बातचीत से पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का कहना था कि राष्ट्रपति ट्रंप पुतिन से पूछेंगे कि क्या वह सचमुच शांति के लिए गंभीर हैं. वेंस ने स्पष्ट किया कि अमेरिका इस मुद्दे पर अड़चन में फंसकर समय बर्बाद नहीं करेगा और कोशिशें जारी रहेंगी.
जेडी वेंस ने कहा, "संवाद कुछ समय से चल रहे हैं, लेकिन हम एक तरह की ठहराव की स्थिति में हैं. इसलिए राष्ट्रपति ट्रंप सीधे पुतिन को पूछेंगे कि क्या वो सच में इस शांति प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध हैं."

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









