
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को लगी कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज
AajTak
जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को फाइजर वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जा सकती है. कुछ समय पहले ही फेडरल रेगुलेटर ने इसका प्रस्ताव रखा था. इसी वजह से राष्ट्रपति जो बाइडेन को फाइजर की बूस्टर डोज दी गई.
एक समय पूरी दुनिया के लिए कोरोना का एपीसेंटर बना रहा अमेरिका अब टीकाकरण पर खास ध्यान दे रहा है. उसका ध्यान उस बूस्टर डोज पर भी है जिसको लेकर कहा जा रहा है कि कोरोना के खिलाफ ज्यादा कारगर साबित हो सकती है. अब इसी कड़ी में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज ले ली है. आज उन्होंने फाइजर वैक्सीन की बूस्टर डोज ली है.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.









