
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोविड-19 पॉजिटिव, दिखे हल्के लक्षण, आइसोलेशन में रहकर करेंगे काम
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. ये जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है. व्हाइट हाउस का कहना है कि उन्हें हल्के लक्षण हैं. अब वह डेलावेयर लौटेंगे, जहां खुद को आइसोलेट करेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. ये जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है. व्हाइट हाउस का कहना है कि उन्हें हल्के लक्षण हैं. अब वह डेलावेयर लौटेंगे, जहां खुद को आइसोलेट करेंगे.
व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि लास वेगास में अपने पहले कार्यक्रम के बाद आज राष्ट्रपति बाइडेन का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. उन्हें वैक्सीन लगाई गई है और उन्हें बुस्टर भी दिया गया है. उन्हें हल्के लक्षण हैं. अब वह डेलावेयर लौटेंगे, जहां वे खुद को आइसोलेट करेंगे तथा इस दौरान अपने सभी कर्तव्यों का पूरी तरह से पालन करना जारी रखेंगे.
व्हाइट हाउस राष्ट्रपति की स्थिति के बारे में नियमित अपडेट प्रदान करेगा, क्योंकि वे आइसोलेशन में रहते हुए भी ऑफिस के सभी काम करना जारी रखेंगे. लाटिनो सिविल राइट्स संगठन ने कहा कि जो बाइडेन कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से एक निर्धारित कार्यक्रम में नहीं बोल पाएंगे.
वहीं, बाइडेन का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आने से चुनाव कैंपेन पर असर पड़ सकता है. डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुकाबला है. बीते दिनों ट्रंप पर जानवेला हमले के बाद उन्हें काफी समर्थन मिल रहा है. ऐसे में बाइडेन उन्हें और पिछड़ सकते हैं.
वहीं, बुधवार को जो बाइडेन ने एक इंटरव्यू में पूछा गया कि वह राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाहर होंगे तो उन्होंने कहा कि कोई डॉक्टर अगर मुझे मेरी मेडिकल कंडीशन के बारे में कहेगा तो मैं राष्ट्रपति चुनाव से बाहर होने पर विचार करूंगा. उनके इस बयान से हलचल मच गई है.
बाइडेन ने तैयार की पहले 100 दिन की योजना

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









