अमेरिकी राष्ट्रपति कौन? सोशल मीडिया पर छाई 'द सिम्पसन्स' और दरियाई घोड़े की भविष्यवाणी
AajTak
अमेरिका के कई राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. कहीं डोनाल्ड ट्रंप के जीतने की उम्मीद है, तो कहीं कमला हैरिस जीत सकती हैं. लेकिन अभी साफ नहीं हुआ है कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा. लेकिन इस बीच कुछ भविष्यवाणियां वायरल हो रही हैं, जो अमेरिका चुनाव के नतीजों के बारे में बता रही हैं. लोग हैरान भी हैं कि आखिर ये क्या सच में सटीक होने जा रही हैं.

इसी बीच थाइलैंड के एक चिड़ियाघर के एक दरियाई घोड़े की भविष्यवाणी वायरल हो रही है. दरअसल, दरियाई घोड़े के सामने दो तरबूज रखे जाते हैं, जिसमें एक पर कमला हैरिस और दूसरे पर डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिखा होता है. इस दरियाई घोड़े ने ट्रंप के नाम वाले तरबूज को चुना. मू डेंग नाम का दरियाई घोड़ा ट्रंप के तरबूज को चुनता है.
मू डेंग नाम के इस दरियाई घोड़े का वीडियो वायरल हो रहा है, खासतौर पर ऐसे वक्त में जब अमेरिका इलेक्शन के रुझानों में ट्रंप को बढ़त मिलती दिख रही है. अक्सर चुनाव के वक्त जानवरों से इस तरह की भविष्यवाणियां करवाई जाती हैं. जॉय नाम के कुत्ते ने भी चुनाव में जीत के लिए डोनाल्ड ट्रंप का नाम चुना था.
देखें वायरल वीडियो
द सिम्पसन्स ने कमला हैरिस को यूएस का अगला राष्ट्रपति बताया

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.