
अमेरिकी प्लेन हादसे के लिए ट्रंप ने ठहराया बाइडेन के समय हुई भर्तियों को जिम्मेदार, रिजर्वेशन पॉलिसी पर उठाए सवाल
AajTak
राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इस हादसे के लिए जो बाइडेन और बराक ओबामा की नीतियां जिम्मेदार हैं. बाइडेन और ओबामा की फेडरल डाइवर्सिटी नीतियों की वजह से यह हादसा हुआ.
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में गुरुवार को हुए हवाई हादसे में सभी 67 लोगों की मौत हो गई है. रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर रनवे की तरफ बढ़ रहे अमेरिकन एयरलाइंस के प्लेन को अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर ने पीछे से टक्कर मार दी थी जिसके बाद दोनों टूटकर नदी में जा गिरे थे. इस घटना पर अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बयान दिया है, उस पर विवाद हो गया है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इस हादसे के लिए जो बाइडेन और बराक ओबामा की नीतियां जिम्मेदार हैं. बाइडेन और ओबामा की फेडरल डाइवर्सिटी नीतियों की वजह से यह हादसा हुआ.
व्हाइट हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने हेलिकॉप्टर पायलट की आलोचना की और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि दुर्घटना कैसे हुई लेकिन इसके बारे में हमारे विचार बहुत पुख्ता हैं फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) में हुई डाइवर्सिटी हायरिंग की वजह से सेफ्टी मानक कमजोर हुए हैं.
ट्रंप ने कहा कि डायवर्सिटी, इक्विटी और इन्क्लूशन (DEI) प्रोग्राम को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने इस प्रोग्राम के तहत एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के तौर पर मानसिक रूप से समस्याग्रस्त और नाकाबिल लोगों की भर्ती का आरोप लगाया.
उन्होंने बाइडेन और ओबामा सरकार के दौरान एयर ट्रैपिक कंट्रोल में औसत लोगों की भर्ती करने का आरोप लगाया है. यह पूछने पर कि क्या डाइवर्सिटी की वजह से हादसा हुआ? इसका जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि ऐसा हो सकता है. हालांकि, ट्रंप के दावों की पुष्टि के लिए कोई सबूत नहीं हैं. बता दें कि राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से ही ट्रंप डाइवर्सिटी का विरोध करते आ रहे हैं.
क्या है DEI प्रोग्राम?

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









