
'अमेरिकी ठिकानों और बंदरगाहों को तुरंत छोड़ दें', ईरान की UAE के लोगों को चेतावनी
AajTak
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के केंद्रीय सैन्य कमान मुख्यालय खातम अल-अनबिया ने संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले लोगों को बंदरगाहों, डॉक क्षेत्रों और अमेरिका से जुड़े सैन्य ठिकानों के आसपास के इलाकों को खाली करने की चेतावनी दी है. ईरान का कहना है कि यदि उसके खिलाफ हमले जारी रहे तो वह क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकता है. वहीं ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत की संभावना भी खारिज करते हुए कहा है कि जरूरत पड़ने पर वह लंबे समय तक युद्ध लड़ने के लिए तैयार है.
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के केंद्रीय सैन्य कमान मुख्यालय खातम अल-अनबिया ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले लोगों को चेतावनी दी है. मुख्यालय ने वहां के निवासियों और आबादी वाले इलाकों में रहने वाले लोगों से बंदरगाहों, डॉक क्षेत्रों और अमेरिका से जुड़े सैन्य ठिकानों के आसपास के इलाकों को खाली करने की अपील की है.
ईरानी सैन्य कमान ने कहा कि लोगों को इन स्थानों से दूर रहना चाहिए ताकि किसी भी संभावित हमले की स्थिति में उन्हें नुकसान न पहुंचे. यह चेतावनी ऐसे समय में जारी की गई है जब क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है और संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर आशंका बनी हुई है.
अमेरिकी सैन्य ठिकानों और उनसे जुड़े ढांचों को निशाना बना सकता है ईरान रिपोर्टों के अनुसार ईरान का कहना है कि अगर उसके खिलाफ हमले जारी रहे तो वह पूरे क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और उनसे जुड़े ढांचों को निशाना बना सकता है. इसी कारण संयुक्त अरब अमीरात के संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और संभावित खतरे वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है.
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण खाड़ी क्षेत्र के कई देशों में सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है और नागरिकों को केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी जा रही है.
अमेरिका से बातचीत नहीं चाहता ईरान इस बीच पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि फिलहाल अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत की कोई संभावना नहीं है. भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि मौजूदा हालात में ईरान वार्ता के लिए तैयार नहीं है और जरूरत पड़ने पर लंबे समय तक युद्ध का सामना करने की क्षमता भी रखता है.
एक इंटरव्यू में उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान को खारिज किया, जिसमें दावा किया गया था कि तेहरान बातचीत का इच्छुक है. इलाही के मुताबिक ईरान इस समय बातचीत नहीं करना चाहता, क्योंकि संघर्ष की शुरुआत अमेरिका की ओर से की गई. उन्होंने कहा कि अतीत में भी दो बार ऐसी स्थिति बनी, जब बातचीत चल रही थी और उसी दौरान ईरान को निशाना बनाया गया.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








