
अमेरिकी जर्नलिस्ट अंगद सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से वापस न्यूयॉर्क भेजा, मां ने कही ये बात
AajTak
अमेरिकी जर्नलिस्ट अंगद सिंह बुधवार रात को भारत आए थे. लेकिन वह जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे उसके कुछ घंटों बाद उन्हें वापस न्यूयॉर्क भेज दिया गया. उनकी मां गुरमीत कौर ने कहा कि ये सब उनकी जर्नलिज्म से डर की वजह से किया गया है. दरअसल, अंगद सिंह ने COVID-19 महामारी और निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के विरोध को लेकर डॉक्यूमेंट्री की एक सीरीज तैयार की थी.
अमेरिकी पत्रकार अंगद सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद न्यूयॉर्क भेज दिया गया. इस बात की जानकारी उनकी मां ने अपने फेसबुक के जरिए दी है. उन्होंने अपनी पोस्ट में दावा किया कि अंगद भारत की निजी यात्रा पर आए थे. उनके एयरपोर्ट पर पहुंचने के चंद घंटों के भीतर उन्हें अमेरिका वापस भेज दिया गया.
अंगद सिंह की मां गुरमीत कौर ने कहा कि उनका बेटा अमेरिकी नागरिक है. वह अपने परिवार से मिलने के लिए 18 घंटे ट्रैवल करने के बाद दिल्ली पहुंचा था. इसके बाद उसे पंजाब आना था. लेकिन इससे पहले ही अंगद को वापस न्यूयॉर्क भेज दिया गया.
वाइस न्यूज के लिए एशिया सेंट्रिक डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले अंगद सिंह की मां ने बताया कि अंगद को न्यूयॉर्क वापस भेजने से पहले कोई भी कारण नहीं बताया गया. लेकिन हम जानते हैं कि यह सब उनकी जर्नलिज्म से डरकर किया गया है. अंगद सिंह ने COVID-19 महामारी और निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के विरोध को लेकर डॉक्यूमेंट्री की एक सीरीज तैयार की थी. इसके अलावा पिछले साल कोरोना के घातक वैरिएंट डेल्टा की कवरेज को लेकर उन्हें एमी अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था.
अंगद सिंह की मां गुरमीत कौर ने कहा कि वह अपनी मातृभूमि से बेहद प्यार करता है. उन्होंने कहा कि वह वाइस न्यूज के लिए बेहतरीन काम कर रहा है. हालांकि सिंह को वापस न्यूयॉर्क भेजने के मामले में कोई भी आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है.
ये भी देखें

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









