
अमेरिकी एयरस्पेस में घुसा मेक्सिकन ड्रग्स कार्टेल का ड्रोन... एयरपोर्ट तक करना पड़ा बंद
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप जबसे अमेरिकी राष्ट्रपति बने हैं, तब से वह मेक्सिको ड्रग्स कार्टेल के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. इस बीच मेक्सिकन ड्रग्स कार्टेल का ड्रोन अमेरिकी एयरपोर्ट में घुसने से हड़कंप मच गया.
अमेरिका के टेक्सास स्थित एल पासो इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास का एयरस्पेस मेक्सिकन ड्रग कार्टेल से जुड़े ड्रोन घुसपैठ के खतरे के बाद कई घंटों तक बंद रहा. हालांकि बाद में अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने प्रतिबंध हटाते हुए एयरस्पेस दोबारा खोल दिया और उड़ानों को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी.
समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि एयरस्पेस बंद करने का फैसला तब लिया गया जब अमेरिकी हवाई क्षेत्र में कई संदिग्ध ड्रोन घुस आए थे, जिनका संबंध मेक्सिकन कार्टेल से बताया गया.
FAA ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एयरस्पेस दोबारा खोले जाने की जानकारी देते हुए कहा कि व्यावसायिक उड़ानों के लिए कोई खतरा नहीं है और सभी फ्लाइट्स सामान्य रूप से संचालित होंगी.
अमेरिकी परिवहन सचिव सीन डफी ने भी सोशल मीडिया पर स्थिति की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि FAA और रक्षा विभाग ने मिलकर कार्टेल ड्रोन घुसपैठ से निपटने के लिए तेजी से कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि खतरे को निष्क्रिय कर दिया गया है और क्षेत्र में व्यावसायिक हवाई यात्रा के लिए अब कोई जोखिम नहीं है.
हालांकि, अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस घुसपैठ में कुल कितने ड्रोन शामिल थे और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए क्या विशेष कार्रवाई की गई.
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप जबसे अमेरिकी राष्ट्रपति बने हैं, तब से वह मेक्सिको ड्रग्स कार्टेल के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









