
'अमेरिकी एजेंट बनकर आए हमलावर, हैती के राष्ट्रपति की घर में घुसकर कर दी हत्या'
AajTak
हैती के राष्ट्रपति की बुधवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके घर में घुसकर हत्या कर दी थी. उनकी पत्नी भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हमलावर अमेरिकी एजेंट बनकर राष्ट्रपति के घर में दाखिल हुए थे.
कैरेबियाई देश हैती के राष्ट्रपति जोवेनल मोसे की बुधवार को उनके घर पर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रपति की हत्या के मामले में चार संदिग्ध हमलावरों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया जबकि दो को हिरासत में लिया गया है. पुलिस चीफ लियोन चार्ल्स ने कहा, बाकी बचे हुए हमलावर भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे. मोसे की उम्र 53 साल थी. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हैती की राजधानी पोर्ट-अउ-प्रिंस स्थित राष्ट्रपति मोसे के घर में बुधवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे कुछ अज्ञात बंदूकधारी घुसे और मोसे की गोली मारकर हत्या कर दी. हैती की फर्स्ट लेडी और राष्ट्रपति जोवेनेल मोसे की पत्नी मार्टिने मोसे भी हमले में घायल हो गईं. उन्हें इलाज के लिए फ्लोरिडा ले जाया गया. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











