
अमेरिका: 10 लोगों के साथ जा रहा विमान अलास्का के ऊपर से अचानक हुआ लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
AajTak
10 लोगों को लेकर जा रहा बेरिंग एयर फ्लाइट अलास्का के नोम के पास गुरुवार दोपहर लापता हो गया.
अमेरिका में एक बेरिंग एयर फ्लाइट जिसमें 10 लोग सवार थे, गुरुवार दोपहर अलास्का के नोम के पास से अचालक लापता हो गया. यह विमान अलास्का के उन्नालक्लीट शहर से दोपहर 2:37 बजे (लोकल टाइम) उड़ान भरने के बाद 3:16 बजे रडार से गायब हो गया. यह जानकारी फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार के डेटा से मिली है.
लापता विमान सेसना 208B ग्रैंड कारवां था, जिसमें एक पायलट समेत कुल 10 लोग सवार थे. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अलास्का के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के हवाले से बताया कि तलाशी अभियान जारी है.
विभाग ने बताया है कि वह नोम और व्हाइट माउंटेन में स्थानीय लोगों की मदद से जमीन पर तलाशी अभियान चला रहा है. हालांकि, खराब मौसम के कारण हवाई तलाशी को फिलहाल रोक कर दिया गया है.
छोटे टर्बोप्रॉप सेसना कारवां विमान में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें 9 यात्री और 1 पायलट शामिल था. एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी और बताया कि टीमें विमान के आखिरी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं.
अमेरिकी सरकार के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑक्युपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ के अनुसार अमेरिका के बाकी राज्यों की तुलना में अलास्का में एयर टैक्सी और छोटे विमानों की दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं.
अलास्का में पहाड़ी इलाका और मुश्किल मौसम होता है. यहां कई गांव सड़क से नहीं जुड़े हैं, इसलिए लोगों और सामान की आवाजाही के लिए छोटे विमानों का इस्तेमाल किया जाता है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









