
अमेरिका से दुश्मनी या अपना फायदा... तालिबान का नाम आतंकी लिस्ट से क्यों हटाने जा रहे पुतिन
AajTak
अफगानिस्तान में तालिबान लगभग तीन दशकों से एक्टिव है. साल 1999 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने तालिबान को प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की लिस्ट में डाला था. इसके कुछ महीने बाद ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी तालिबान को आतंकी लिस्ट में डालने वाली डिक्री पर दस्तखत कर दिए थे.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तालिबान को लेकर जल्द ही बड़ा फैसला लेने वाले हैं. बताया जा रहा है कि रूस जल्द ही तालिबान को आतंकी संगठन की लिस्ट से हटा सकता है. हालांकि, इस पर आखिरी फैसला होना अभी बाकी है.
माना जा रहा है कि पुतिन तालिबान के साथ अपने संबंध मजबूत करना चाहते हैं और उसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की लिस्ट से हटाने पर विचार करना इसी बात का संकेत है. तालिबान से रूस इसलिए संबंध मजबूत करना चाहता है, क्योंकि वो एशिया में अमेरिकी प्रभाव को चुनौती दे रहा है.
रूस पहले भी तालिबान के साथ कई बार चर्चा कर चुका है. रूस के कजान शहर में मई में एक कार्यक्रम होने जा रहा है और तालिबान को इसका न्योता दिया गया है.
दोनों के बीच संबंध सुधारने की पहल इसी महीने की शुरुआत में उस वक्त ही शुरू हो गई थी, जब रूस ने तालिबान के नेताओं से बात की थी. रूस और तालिबान के बीच ये बातचीत मॉस्को के कंसर्ट हॉल में हुए कथित आतंकी हमले के कुछ हफ्तों बाद ही हुई थी. अमेरिका और पश्चिमी देशों ने मॉस्को के उस हमले के लिए इस्लामिक स्टेट-खुरासान (ISIS-K) पर आरोप लगाया था. इस्लामिक स्टेट-खुरासान अफगानिस्तान में एक्टिव है. हालांकि, रूस ने इस हमले के लिए यूक्रेन और अमेरिका को दोषी ठहराया था.
पुतिन ने ही लगाया था तालिबान पर बैन
अफगानिस्तान में तालिबान लगभग तीन दशकों से एक्टिव है. साल 1999 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने तालिबान को प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की लिस्ट में डाला था. इसके कुछ महीने बाद ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी तालिबान को आतंकी लिस्ट में डालने वाली डिक्री पर दस्तखत कर दिए थे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











