
अमेरिका से डिपोर्ट हुआ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अहम गुर्गा... एयरपोर्ट से हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार
AajTak
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्रमुख सदस्य और 'इंटरपोल रेड नोटिस' के सामना कर रहे अमन भैंसवाल को अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत वापस लाया गया. अमन भैंसवाल को भारत लाने का ऑपरेशन केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के समन्वय में चलाया गया.
देश के सबसे कुख्यात आपराधिक गिरोहों में से एक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ भारतीय जांच एजेंसियों ने बड़ी सफलता हासिल की है. गैंग के प्रमुख सदस्य और 'इंटरपोल रेड नोटिस' के सामना कर रहे अमन भैंसवाल को अमेरिका से डिपोर्ट कर बुधवार को भारत वापस लाया गया. दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरते ही हरियाणा पुलिस की एक विशेष टीम ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अमन भैंसवाल को भारत लाने का ऑपरेशन केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के समन्वय में चलाया गया. सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर आरोपी के खिलाफ इंटरपोल से 'रेड नोटिस' जारी कराया गया था. सुरक्षा एजेंसियों ने तकनीकी जांच और खुफिया सूचनाओं के आधार पर उसे अमेरिका में ट्रैक किया और वहां की एजेंसियों के साथ मिलकर उसकी गिरफ्तारी और निर्वासन की प्रक्रिया पूरी की.
कौन है अमन भैंसवाल और क्या हैं आरोप?
अमन भैंसवाल लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ सिंडिकेट का एक सक्रिय और खतरनाक सदस्य माना जाता है. हरियाणा पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, उस पर हत्या, दंगा फैलाने और आपराधिक साजिश रचने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं.
आरोपी को पहले भारत में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया. जमानत मिलने के बाद उसने ट्रायल का सामना नहीं किया और फर्जी दस्तावेजों के जरिए विदेश भागने में सफल रहा.
गैंगस्टर नेटवर्क पर कसता शिकंजा

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









