
अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों का प्लेन आज पहुंचेगा अमृतसर, जानें- अब तक क्या डिटेल आई सामने
AajTak
अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर US एयरफोर्स के C-17 ग्लोबमास्टर एयरक्राफ्ट ने टेक्सास के पास अमेरिकी सैन्यअड्डे से उड़ान भरी. हालांकि, अभी तक विमान में सवार भारतीयों की संख्या को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है. C-17 एयरक्राफ्ट में 140 लोगों के बैठने की क्षमता है.
अमेरिका का मिलिट्री प्लेन अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर भारत पहुंचने वाला है. अमेरिकी C-147 प्लेन से अवैध प्रवासी भारतीयों का पहला जत्था भारत आ रहा है.
अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर US एयरफोर्स के C-17 ग्लोबमास्टर एयरक्राफ्ट ने टेक्सास के पास अमेरिकी सैन्यअड्डे से उड़ान भरी. हालांकि, अभी तक विमान में सवार भारतीयों की संख्या को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है. लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस प्लेन में 205 अवैध भारतीय प्रवासी हैं. कहा जा रहा है कि इसमें 140 भारतीय पंजाब के ही हैं.
अमेरिका के सैन एंटोनियो से सेना के इस प्लेन ने मंगलवार को उड़ान भरी थी. C-17 एयरक्राफ्ट में 140 लोगों के बैठने की क्षमता है. लेकिन इसे लेकर भारत की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.
भारत में अमेरिकी दूतावास के एक प्रवक्ता ने भारतीयों को लेकर आ रहे अमेरिकी प्लेन पर सीधे तौर पर टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि अमेरिका अपने इमिग्रेशन कानूनों को सख्त कर रहा है और अवैध प्रवासियों को उनके मुल्क भेज रहा है.
प्लेन कहां होगा लैंड?
अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने डिपोर्टेशन फ्लाइट की जानकारी साझा करने से इनकार करते हुए कहा कि अमेरिका अपनी सीमाओं की सुरक्षा बढ़ा रहा है, इमिग्रेशन कानूनों को सख्त कर रहा है और अवैध प्रवासियों को देश से निकाल रहा है. इस एक्शन से स्पष्ट संदेश गया है कि अवैध प्रवासियों पर अमेरिकी सरकार बेहद गंभीरता से लेने जा रही है.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









