
अमेरिका से कनाडा तक ऐसी रही दिवाली, व्हाइट हाउस में मना जश्न, दीये जलाकर बाइडेन बोले- हैप्पी दिवाली
AajTak
दुनियाभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल के लोगों के साथ व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई. इस दौरान उनकी पत्नी जिल बाइडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सहित कई भारतवंशी मौजूद रहे. कनाडा के वाटरलू शहर की यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों ने अनोखे अंदाज में दिवाली मनाई. किसी ने दोस्तों को ट्रीट दी तो किसी ने अपने कमरे को सजाया.
दिवाली पर भारत के साथ-साथ दुनियाभर में जश्न मनाया गया. अमेरिका, कनाडा सहित कई देशों में लोगों ने दिवाली सेलिब्रेशन किया. अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल के लोगों के साथ व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई. इस दौरान उनकी पत्नी जिल बाइडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सहित कई भारतवंशी मौजूद रहे.
व्हाइट हाउस में सोमवार की रात दिवाली पार्टी का आयोजन किया गया. जो बाइडेन सरकार के कई भारतीय-अमेरिकी कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. कार्यक्रम में मौजूद जो बाइडेन ने कहा,'दिवाली के मौके पर व्हाइट हाउस में इतने बड़े पैमाने पर पहली बार रिसेप्शन हुआ. हमारी सरकार में पिछली सरकारों के मुकाबले सबसे ज्यादा एशियन-अमेरिकन शामिल हैं. दिवाली के शानदार आयोजन को अमेरिकी संस्कृति का हिस्सा बनाने के लिए सभी का शुक्रिया.'
बाइडेन ने आगे कहा,'दिवाली के मौके पर मैं दुनियाभर के 100 करोड़ से ज्यादा हिंदू, जैन, सिख और बौद्ध धर्म के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं. इस वक्त अमेरिका की सरकार अलग-अलग संस्कृतियों से घिरी हुई है. उपराष्ट्रपति कमला हैरिस इस पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत महिला हैं. इस दौरान जिल बाइडेन ने एशियन-अमेरिकन समुदाय के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समुदाय के लोगों ने अमेरिका को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दिया है.
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि व्हाइट हाउस आम लोगों का घर है. अमेरिका की फर्स्ट लेडी (जो बाइडेन की पत्नी) जिल बाइडेन ने इस घर का माहौल ऐसा बनाया है कि अमेरिका का कोई भी नागरिक अपनी संस्कृति और त्योहार को यहां सेलिब्रेट कर सकता है.
कनाडा की यूनिवर्सिटी में ऐसे मनी दिवाली
सीबीसी न्यूज के मुताबिक कनाडा के वाटरलू शहर की यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों ने अनोखे अंदाज में दिवाली मनाई. फर्स्ट सेमेस्टर में पढ़ने वाले अनय वैद्य ने बताया,'वैसे तो भारत में परिवार के साथ त्योहार मनाने का अपना अलग मजा है, लेकिन यहां भी हमने दिवाली को खास बनाने की पूरी कोशिश की. अनय अपने कनाडा मूल के दोस्तों को अच्छे भारतीय रेस्टोरेंट में खाना खिलाने ले गए थे. सभी के साथ होने से त्योहार पर उन्हें अपने परिवार की याद कुछ कम सताई.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









