
अमेरिका से इस बात को लेकर नाराज हुआ इजरायल, नेतन्याहू बोले- अफसोस है कि...
AajTak
गाजा में युद्धविराम को लेकर UNSC में आए प्रस्ताव को वीटो ना करने को लेकर इजरायल, अमेरिका से नाराज हो गया है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अफसोस की बात है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने नए प्रस्ताव को वीटो नहीं किया.
अमेरिका के साथ अपनी दोस्ती की मिसालें देने वाला इजरायल इन दिनों US से नाराज चल रहा है. यह नाराजगी किसी और बात के लिए नहीं, बल्कि गाजा में युद्धविराम को लेकर UNSC में आए प्रस्ताव को वीटो ना करने के लिए है. इस घटना के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा है कि US ने UNSC में आज अपनी नीति को त्याग दिया है.
नेतन्याहू ने आगे कहा,'कुछ दिन पहले अमेरिका ने सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव का समर्थन किया था, जिसमें युद्धविराम के आह्वान को बंधकों की रिहाई के साथ जोड़ा गया था. चीन और रूस ने उस प्रस्ताव को आंशिक रूप से वीटो कर दिया था, क्योंकि उन्होंने इसका विरोध किया था. एक ऐसा युद्धविराम, जो बंधकों की रिहाई से जुड़ा था. फिर भी आज रूस और चीन नए प्रस्ताव के समर्थन में अल्जीरिया और अन्य देशों के साथ शामिल हो गए, क्योंकि इससे उनका कोई संबंध नहीं था. लेकिन अफसोस की बात है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने नए प्रस्ताव को वीटो नहीं किया. ये प्रस्ताव एक ऐसे युद्धविराम का आह्वान करता है, जिसे बंधकों की रिहाई से कोई मतलब नहीं है.'
बंधकों की रिहाई पर इजरायल का जोर
इजरायल ने अमेरिका के मतदान से दूर रहने को गलत बताया और कहा,'इस स्थिति के बाद अब हमास को उम्मीद होगी कि वह अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाकर इजरायल के बंधकों की रिहाई के बिना युद्धविराम स्वीकार करने के लिए मजबूर करेगा. इससे बंधकों को रिहा करने के प्रयास को नुकसान पहुंचेगा.'
UNSC प्रस्ताव के पक्ष में पड़े 14 वोट
दरअसल, गाजा में युद्धविराम को लेकर यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल में प्रस्ताव पारित हो गया है. अमेरिका ने इस प्रस्ताव पर मतदान नहीं किया, लेकिन इसके पक्ष में 14 वोट पड़े हैं. यूएनएससी के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि इस प्रस्ताव को अवश्य ही लागू किया जाना चाहिए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










