
अमेरिका शिफ्ट होने की तैयारी में अंजू और नसरुल्ला... दो से तीन महीने में हो जाएगा अरविंद से तलाक
AajTak
राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू (Anju) बीते साल 21 जुलाई को पाकिस्तान पहुंच गई थी. वहां जाकर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रहने वाले नसरुल्ला (Nasrullah) से अंजू ने निकाह कर लिया था. इसके बाद वह वापस भारत आ गई. अब अंजू और नसरुल्ला दोनों अमेरिका में शिफ्ट होने की तैयारी में हैं. अंजू का कहना है कि उसके पति अरविंद से तलाक भी अंतिम चरण में है.
अंजू और नसरुल्ला (Anju and Nasrullah) अब अमेरिका में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं. अंजू पहले ही राजस्थान के भिवाड़ी से दिल्ली में शिफ्ट हो चुकी है. नए सेशन से अंजू ने अपने दोनों बच्चों का एडमिशन भी दिल्ली की स्कूल में करवा दिया है. अंजू की मां बच्चों को संभाल रही हैं तो अंजू और नसरुल्ला एक दूसरे के बेहद मिस कर रहे हैं. फोन पर दोनों की बातें हो रहती हैं. अंजू का अरविंद से तलाक भी अंतिम चरण में है.
भिवाड़ी में रहने वाली अंजू अपने दो बच्चों और पति अरविंद को छोड़कर पाकिस्तान में रहने वाले प्रेमी नसरुल्ला के पास चली गई थी. इसके बाद अंजू सुर्खियों में आ गई थी. पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के बाद भिवाड़ी की अंजू फेसबुक लवर नसरुल्ला के पास पाकिस्तान पहुंची थी. अंजू ने नसरुल्ला से वहां निकाह किया और अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया था.
पाकिस्तान में अंजू का जोरदार स्वागत हुआ था, वहां काफी तोहफे भी मिले थे. नसरुल्ला के पास से अंजू वापस भारत लौट आई थी. भारत आकर मीडिया के सवालों के जवाब दिए और उसके बाद पति अरविंद से दूर भिवाड़ी छोड़कर दिल्ली में रहने लगी.
अंजू दिल्ली में नौकरी कर रही है, साथ ही खुद का बिजनेस भी कर रही हैं. दोनों बच्चे अंजू के पास हैं. बच्चों की शिकायतें अंजू से दूर हो चुकी हैं. लंबे अंजू ने अपने दोनों बच्चों का एडमिशन दिल्ली के स्कूल में करवा दिया है. अब दोनों बच्चे अंजू की मां के साथ रहते हैं और वहीं पढ़ाई कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से आई अंजू ने बच्चों संग शेयर की तस्वीर, कहा- नसरुल्लाह आएंगे, अरविंद से तलाक पर ये बोली

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






