
अमेरिका-वेनेजुएला की लड़ाई में किम जोंग की एंट्री, बोले- मेरे दोस्त मादुरो को तुरंत छोड़ो वरना...
AajTak
अमेरिका की ओर से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेने के बाद वैश्विक तनाव तेज हो गया है. उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने मादुरो को अपना दोस्त बताते हुए अमेरिका को विश्व युद्ध की चेतावनी दी और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की है.
अमेरिका की ओर से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में लिए जाने के बाद वैश्विक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. उत्तर कोरिया ने तो मादुरो को अपना 'दोस्त' बताते हुए अमेरिका को वर्ल्ड वॉर की खुली चेतावनी दे दी है.
'यह कदम तीसरे विश्व युद्ध की ओर...'
उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग-उन ने अमेरिका को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि यह कार्रवाई दुनिया को विश्व युद्ध की ओर ले जा सकती है. किम जोंग-उन ने डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी नेतृत्व से मांग की कि वे तुरंत मादुरो की स्थिति सार्वजनिक करें.
उन्होंने मादुरो को अपना 'दोस्त' बताते हुए कहा कि यह दमनकारी कदम वैश्विक टकराव को जन्म दे सकता है. किम ने साफ कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए, नहीं तो इसके गंभीर अंतरराष्ट्रीय परिणाम होंगे.
रूस ने की बातचीत से समाधान निकालने की अपील
वहीं रूस ने भी अमेरिका की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. रूसी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ 'सशस्त्र आक्रामकता' (armed aggression) की है, जो बेहद चिंताजनक और निंदनीय है. रूस ने कहा कि अमेरिका की ओर से दिए गए तर्क बेबुनियाद हैं और यह कदम कूटनीति के बजाय वैचारिक दुश्मनी से प्रेरित है. मॉस्को ने सभी पक्षों से तनाव बढ़ाने से बचने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








