
अमेरिका-रूस में बढ़ी टेंशन! वेनेजुएला से आ रहे रूसी तेल टैंकर पर US नेवी ने किया कब्जा
AajTak
अमेरिका, रूस के झंडे वाले एक विशाल तेल टैंकर 'मरीनेरा' (Marinera) को जब्त करने के लिए कई दिनों से पीछा कर रहा था. अमेरिकी यूरोपीय कमान ने बुधवार को पुष्टि की है कि रूसी टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है.
अमेरिका और रूस के बीच जारी तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. उत्तरी अटलांटिक महासागर में हफ्तों तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद अमेरिका ने रूस के झंडे वाले तेल टैंकर 'मरीनेरा' (Marinera) को सफलतापूर्वक जब्त कर लिया है. इस सैन्य कार्रवाई ने वैश्विक राजनीति में खलबली मचा दी है क्योंकि ऑपरेशन के दौरान रूसी नौसेना के युद्धपोत और पनडुब्बियां भी उसी क्षेत्र में मौजूद थीं.
अमेरिकी यूरोपीय कमान (US European Command) ने बुधवार को पुष्टि की है कि वेनेजुएला के तेल व्यापार से जुड़े रूसी टैंकर 'मरीनेरा' को अमेरिकी सेना और कोस्ट गार्ड ने संयुक्त ऑपरेशन में अपने नियंत्रण में ले लिया है. फेडरल कोर्ट के वारंट के आधार पर की गई यह कार्रवाई प्रतिबंधों के उल्लंघन के आरोप में की गई है.
पनडुब्बियों और युद्धपोतों के बीच चला ऑपरेशन
यह जब्ती तब हुई जब आइसलैंड के पास समुद्र में रूसी नौसेना की एक पनडुब्बी और कई युद्धपोत तैनात थे. अमेरिकी अधिकारियों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को गोपनीयता की शर्त पर बताया कि इस रूसी टैंकर को पकड़ने की कवायद रातों-रात सफल नहीं हुई, बल्कि इसे हफ्तों तक अटलांटिक महासागर में ट्रैक किया गया था. यह टैंकर पहले ही अमेरिकी समुद्री 'नाकाबंदी' को चकमा देकर निकल चुका था और इसने अमेरिकी तटरक्षक बल के बार-बार दिए गए निर्देशों और जहाज पर चढ़कर जांच करने के अनुरोधों को ठुकरा दिया था. इतना ही नहीं, पकड़े जाने के डर से जहाज ने बीच समुद्र में अपनी पहचान छिपाने के लिए झंडा और पंजीकरण तक बदल दिया था.
यह पूरी घेराबंदी और भी तनावपूर्ण तब हो गई जब अंतरराष्ट्रीय खुफिया रिपोर्टों में खुलासा हुआ कि टैंकर के रूट के आसपास रूसी नौसेना की गतिविधियां बढ़ गई हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की कि ऑपरेशन के दौरान रूसी युद्धपोत और एक पनडुब्बी उसी क्षेत्र में मौजूद थे. हालांकि, रूसी सैन्य जहाजों और टैंकर के बीच की सटीक दूरी स्पष्ट नहीं की गई है, लेकिन उनकी मौजूदगी ने इस ऑपरेशन को एक गंभीर भू-राजनीतिक टकराव में बदल दिया था.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









