
अमेरिका में 50 साल बाद खुलेगी ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप ने इंडिया को कहा-'थैंक यू'
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ब्राउन्सविले के बंदरगाह पर एक नई रिफाइनरी से अमेरिकी बाजारों को ताकत मिलेगी. हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी और एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलेगा. यह दुनिया की सबसे साफ-सुथरी रिफाइनरी होगी.
मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा है कि बीते 50 वर्षों में पहली बार अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी खुलने जा रही है.
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका एनर्जी के क्षेत्र में वापसी कर रहा है. आज, मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि बीते 50 वर्षों में अमेरिका की पहली रिफाइनरी टेक्सास के ब्राउनस्विले में खुलने जा रही है. ये ऐतिहासिक डील 300 अरब डॉलर की है, जो अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी डील है.
उन्होंने कहा कि ये अमेरिकी कामगारों और साउथ टेक्सास के लोगों की बड़ी जीत है. इस निवेश के लिए हमारे सहयोगी देश भारत और उनकी निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस का शुक्रिया. हमारे अमेरिका फर्स्ट एजेंडे की वजह से स्ट्रीमलाइनिंग परमिट और टैक्स कम करने से देश में अरबों डॉलर की डील हुई है.
ट्रंप ने कहा कि ब्राउन्सविले के बंदरगाह पर एक नई रिफाइनरी से अमेरिकी बाजारों को ताकत मिलेगी. हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी और एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलेगा. यह दुनिया की सबसे साफ-सुथरी रिफाइनरी होगी.
बता दें कि ईरान ने ऑयल टैंकर्स को होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल करने से रोक दिया है. दुनिया का लगभग 20 फीसदी कच्चा तेल इसी रास्ते से जाता है. होर्मुज स्ट्रेट के पास ऑइल टैंकर्स पर ईरान हमले भी कर रहा है. इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट के पास मर्चेंट शिप पर हुए हमलों में अब तक सात नाविक मारे गए हैं.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








