
अमेरिका में 4 भारतीयों की कार हादसे में मौत, मंदिर जाते वक्त हुए थे लापता
AajTak
पांच दिन पहले अमेरिका में एक रोड ट्रिप के दौरान लापता हुए भारतीय मूल के चार सीनियर सिटीजन रविवार को मृत पाए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि सभी लोगों की मौत कार हादसे की कारण हुई है. मार्शल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया ये सभी लोग मार्शल काउंटी स्थित धार्मिक स्थल पैलेस ऑफ़ गोल्ड जा रहे थे.
अमेरिका में सड़क यात्रा के दौरान लापता हुए भारतीय मूल के परिवार के चार सीनियर सिटीजन रविवार को मृत पाए गए हैं. मार्शल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सभी वरिष्ठ नागरिकों के कार हादसे में मारे जाने की पुष्टि की है. मृत पाए गए सभी लोगों की उम्र 80 साल से अधिक है.
शेरिफ कार्यालय के एक बयान के अनुसार, उनका वाहन, एक हल्का हरा टोयोटा कैमरी, बिग व्हीलिंग क्रीक रोड के पास एक खड़ी ढलान पर क्षतिग्रस्त हालत में मिला था. ये इलाका बेहद दुर्गम था, जिसकी वजह से बचाव दल को दुर्घटना स्थल तक पहुंचने में पांच घंटे से से ज्यादा का वक्त लगा.
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान 89 वर्षीय डॉ. किशोर दीवान, 85 वर्षीय आशा दीवान, 86 वर्षीय शैलेश दीवान और 84 वर्षीय गीता दीवान के रूप में हुई है.
29 जुलाई को रुकने का था प्लान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्हें आखिरी बार 29 जुलाई को पेन्सिलवेनिया के एरी में पीच स्ट्रीट पर एक बर्गर किंग आउटलेट पर देखा गया था. उनके क्रेडिट कार्ड से आखिरी लेनदेन भी इसी जगह का मिला है.
शेरिफ माइक डौघर्टी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.उन्होंने बताया कि ये सभी लोग मार्शल काउंटी स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पैलेस ऑफ गोल्ड जा रहे थे और 29 जुलाई को उनका वहीं रुकने का प्लान था.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.






