
अमेरिका में होगी बड़ी छंटनी! कैबिनेट मीटिंग में फैसला, एजेंसियों को प्लान सबमिट करने का आदेश
AajTak
कैबिनेट मीटिंग में ट्रंप ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के प्रशासक ली ज़ेल्डिन अपने 15 हजार से ज्यादा कर्मचारियों में से 65 फीसदी तक की कटौती करने की योजना बना रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के प्रशासन ने बुधवार को संघीय एजेंसियों को संघीय कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी करने का आदेश दिया है. एलॉन मस्क ने ट्रंप की पहली कैबिनेट बैठक में खर्च में और अधिक कटौती करने का संकल्प लिया. प्रशासन के नए ज्ञापन में एजेंसियों को 13 मार्च तक संघीय कर्मचारियों की तादाद में कमी करने का प्लान सबमिट करने का निर्देश दिया गया है, जो पहले से ही मस्क की छंटनी और कार्यक्रम में कटौती की लहर से जूझ रहे हैं. बता दें कि इसमें इस बात का जिक्र नहीं है कि छंटनी की तादाद क्या होगी.
व्हाइट हाउस के बजट निदेशक रसेल वॉट और कार्मिक प्रबंधन कार्यालय के कार्यकारी प्रमुख चार्ल्स एजेल की साइन के साथ के जारी किया गया ज्ञापन कटौती करने के ट्रंप और मस्क के कैंपेन में एक बड़ी बढ़ोतरी की तरफ इशारा करता है.
किन कर्मचारियों की होगी छंटनी?
अब तक अस्थायी कर्मचारियों कर्मचारियों की छंटनी हो रही है, जिनके पास अपनी वर्तमान भूमिकाओं में कम टेन्योर है और उन्हें कम जॉब प्रोटेक्शन मिली है. अगले दौर में अनुभवी सिविल सेवकों के बहुत बड़े ग्रुप को टारगेट किया जाएगा.
कैबिनेट मीटिंग में ट्रंप ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के प्रशासक ली ज़ेल्डिन अपने 15 हजार से ज्यादा कर्मचारियों में से 65 फीसदी तक की कटौती करने की योजना बना रहे हैं.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को इंटीरियर डिपार्टमेंट के एक सूत्र ने बताया कि यूएस फिश एंड वाइल्डलाइफ़ सर्विस और ब्यूरो ऑफ़ इंडियन अफेयर्स को 10 फीसदी से 40 फीसदी तक कर्मचारियों की संख्या में कटौती के लिए तैयार रहना चाहिए.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









