
अमेरिका में सिख समुदाय के लोगों ने PM मोदी से की मुलाकात
AajTak
पीएम से मिलने वाले सिख समुदाय के लोगों ने बताया,'प्रधानमंत्री से मिलकर खुशी हुई. प्रधानमंत्री के कमरे में आते ही हमने हमारे पारंपरिक जयकारे 'जो बोले सो निहाल' के साथ उनका स्वागत किया. पीएम ने भी बहुत विनम्रता के साथ 'सत श्री अकाल' कहा.
तीन दिन के दौरे पर अमेरिका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में सिख समुदाय के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान ग्रुप में आए लोगों ने सिख समुदाय के लिए किये गए पीएम के कामों कि तारीफ की.
पीएम से मिलने वाले सिख समुदाय के लोगों ने बताया,'उनसे मिलकर खुशी हुई. प्रधानमंत्री के कमरे में आते ही हमने हमारे पारंपरिक जयकारे 'जो बोले सो निहाल' के साथ उनका स्वागत किया. पीएम ने भी बहुत विनम्रता के साथ 'सत श्री अकाल' कहा.
पीएम मोदी के काम गिनाए
सिख ऑफ अमेरिका संगठन के जसदीप सिंह जस्सी ने कहा,'मुझे नहीं लगता कि भारत के इतिहास में किसी दूसरे प्रधानमंत्री ने सिख समुदाय के लिए वह किया है, जो प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं. इसमें करतार साहब कॉरिडोर का उद्घाटन, गुरु नानक की 550वीं जयंती के 500 साल पूरे होने का जश्न, उन सिखों की ब्लैकलिस्ट खत्म करना, जो भारत नहीं आ सकते थे. कांग्रेस सरकार के तहत 1984 में हुए सिख नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाना शामिल है.
सिख नेता ने की PM से मुलाकात
विस्कॉन्सिन के प्रमुख सिख नेता दर्शन सिंह धालीवाल ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की. उन्होंने बाद में वाशिंगटन लौटने के बाद एजेंसी को बताया,'हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही. प्रधानमंत्री ने सिख समुदाय के लिए बहुत कुछ किया है.'

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









