
'अमेरिका में सरकारी कर्मियों को देना होगा काम का ब्योरा, वरना नौकरी...', एलन मस्क की धमकी
AajTak
एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया और ये ऐलान किया. मस्क ने कहा कि सभी फेडरल कर्मचारियों को जल्द ही एक ईमेल मिलेगा, जिसमें ये पूछा जाएगा कि उन्होंने पिछले सप्ताह क्या किया. जवाब न देने पर आपका रिजाइन माना जाएगा.
अमेरिकी अरबपति कारोबारी और ट्रम्प प्रशासन के सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख एलन मस्क ने ऐलान किया कि अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों को अब अपने काम का ब्योरा देना होगा. उन्हें ये बताना होगा कि उन्होंने सप्ताहभर क्या काम किया, अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा.
बता दें कि पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया नेटवर्क ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया था, इसमें उन्होंने कहा था कि DOGE को संघीय कार्यबल छोटा करने और उसे नया आकार देने के अपने प्रयासों में और अधिक आक्रामक होना चाहिए. इसके बाद एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया और ये ऐलान किया. मस्क ने कहा कि सभी फेडरल कर्मचारियों को जल्द ही एक ईमेल मिलेगा, जिसमें ये पूछा जाएगा कि उन्होंने पिछले सप्ताह क्या किया. जवाब न देने पर आपका रिजाइन माना जाएगा.
इसके बाद सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC), नेशनल ओसिनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA), सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंटेशन (CDC) समेत कई सरकारी एजेंसियों के कर्मचारियों को 'वॉट डिड यू डू लास्ट वीक?' की ई-मेल भेजी गई. इस ईमेल में कर्मचारियों से 5 पॉइंट्स में उनके काम का ब्योरा देने के लिए कहा गया है और उन्हें सोमवार रात 11:59 तक जवाब देने का वक्त दिया गया है.
मस्क के आदेश की वैधता पर सवाल इस आदेश की कानूनी वैधता को लेकर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि ये स्पष्ट नहीं है कि मस्क के पास फेडरल कर्मचारियों को बर्खास्त करने का कानूनी अधिकार है या नहीं. कंज्यूमर फाइनेंशियल प्रोटेक्शन ब्यूरो (CFPB) के कर्मचारियों को भी ये ईमेल मिली है, लेकिन इस एजेंसी के अधिकांश कर्मचारियों को इस महीने की शुरुआत से कोई भी कार्य करने से रोक दिया गया था, जिससे यह आदेश और भी जटिल हो गया है,
यूनियन ने किया कड़ा विरोध
सरकारी कर्मचारियों की यूनियन AFGE (अमेरिकन फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट एम्प्लॉई) ने इस आदेश का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि वे किसी भी अवैध बर्खास्तगी को अदालत में चुनौती देंगे. AFGE के अध्यक्ष एवरेट केली ने कहा एक बार फिर एलन मस्क और ट्रम्प प्रशासन ने फेडरल कर्मचारियों और उनके द्वारा जनता को दी जाने वाली सेवाओं के प्रति अपनी अवमानना दिखाई है.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









