
अमेरिका में शशि थरूर, सऊदी अरब में ओवैसी... दुनिया में PAK को बेनकाब करेंगे MPs के ये 7 डेलिगेशन
AajTak
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने X पर एक लिस्ट जारी कर बताया है कि कौन सा सांसद किस देश में जाएगा और उसके डेलिगेशन में कौन-कौन शामिल होगा. इसके साथ ही किरेन रिजिजू ने कहा कि ये सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगे. ये प्रतिनिधिमंडल दुनिया को ये मैसेज देगा कि भारत आतंकवाद के हर रूप और स्वरूप के खिलाफ सख्त और एकजुट रुख रखता है.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को ऐसी चोट दी है जिसे सुनकर उसकी आनेवाली कई नस्लों की भी रूह कांप जाएगी, लेकिन बात अब आगे बढ़ चुकी है. भारत ने ठान लिया है कि पाकिस्तान के झूठ और आतंक की फैक्ट्री का दरवाजा दुनिया के मंचों पर खोला जाएगा. पाकिस्तान को बेनकाब करने की जिम्मेदारी 7 सांसदों को दी गई है, जो अपने डेलिगेशन को लीड करेंगे और दुनिया को बताएंगे कि कैसे पाकिस्तान आतंकवाद का सबसे बड़ा गढ़ है और आतंकवाद पर शहबाज की सरकार कैसे दुनिया की आंखों में धूल झोंक रही है.
कौन लीड करेगा डेलिगेशन?
इन 7 डेलिगेशन का नेतृत्व करने वाले सांसद- शशि थरूर (कांग्रेस), रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा (बीजेपी), संजय कुमार झा (जेडीयू), कनिमोई करुणानिधि (डीएमके), NCP (एसपी) से सुप्रिया सुले और शिवसेना (शिंदे गुट) से श्रीकांत शिंदे हैं. बता दें कि बैजयंत पांडा का डेलिगेशन सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया जाएगा. इसमें असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल होंगे.
वहीं रविशंकर प्रसाद का डेलिगेशन यूके, फ्रांस, जर्मनी, इटली ईयू और डेनमार्क जाएगा. वहीं शशि थरूर का डेलिगेशन अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया जाएगा. थरूर के डेलिगेशन में बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या भी होंगे.
PAK को बेनकाब करेगा प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने X पर एक लिस्ट जारी कर बताया है कि कौन सा सांसद किस देश में जाएगा और उसके डेलिगेशन में कौन-कौन शामिल होगा. इसके साथ ही किरेन रिजिजू ने कहा कि ये सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगे. ये प्रतिनिधिमंडल दुनिया को ये मैसेज देगा कि भारत आतंकवाद के हर रूप और स्वरूप के खिलाफ सख्त और एकजुट रुख रखता है. प्रतिनिधिमंडल में कई दलों के सांसद, प्रमुख राजनीतिक हस्तियां और वरिष्ठ राजनयिक शामिल होंगे.
पाकिस्तान को एक्सपोज करने के लिए 7 सांसदों के नेतृत्व में डेलिगेशन अलग-अलग देशों में जाएगा. इसे 7 ग्रुप्स में बांटा गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










