
अमेरिका में वोटिंग के दिन एडल्ट फिल्में देखने में बिजी थे लोग, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
AajTak
अमेरिका में 5 नवंबर को हुए वोटिंग डे के दिन का एक दिलचस्प पहलू सामने आया है. इस दिन जहां लोग अपने पसंदीदा नेताओं के लिए वोट डाल रहे थे, वहीं इंटरनेट पर कुछ और ही ट्रेंड कर रहा था.रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी नागरिकों ने चुनाव के दिन एडल्ट साइट्स का रुख किया और इन साइट्स पर ट्रैफिक में भारी इजाफा दर्ज किया गया.
अमेरिका में 5 नवंबर को हुए वोटिंग डे के दिन का एक दिलचस्प पहलू सामने आया है. इस दिन जहां लोग अपने पसंदीदा नेताओं के लिए वोट डाल रहे थे, वहीं इंटरनेट पर कुछ और ही ट्रेंड कर रहा था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी नागरिकों ने चुनाव के दिन एडल्ट साइट्स का रुख किया और इन साइट्स पर ट्रैफिक में भारी इजाफा दर्ज किया गया.
सुबह-सुबह 'इंटरनेट ट्रैफिक' का रिकॉर्ड टूटा
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 नवंबर को सुबह 8 बजे से लेकर 9 बजे तक एडल्ट साइट्स पर सबसे ज्यादा विजिट्स देखे गए. चुनावी माहौल के बीच, जहां सुबह के समय अक्सर लोग चुनाव केंद्रों पर पहुंचते हैं या सोशल मीडिया पर चुनाव से जुड़ी गतिविधियों में लगे होते हैं, वहीं इस दौरान कई अमेरिकियों ने एडल्ट कंटेंट की ओर अपना रुख किया. इससे यह साफ होता है कि चुनाव के दिन भी अमेरिका में लोगों की ऑनलाइन गतिविधियां किस तरह बदली हुई नजर आईं.
रेड और ब्लू दोनों स्टेट्स में बढ़ा ट्रैफिक
इस रिपोर्ट में एक और खास बात सामने आई है, कि एडल्ट साइट्स का ट्रैफिक सिर्फ एक पक्ष के नहीं बल्कि दोनों ही पक्षों के वोटर बेस से आया. रिपोर्ट में बताया गया है कि रेड स्टेट्स यानी रिपब्लिकन समर्थक राज्यों और ब्लू स्टेट्स यानी डेमोक्रेट्स समर्थक राज्यों दोनों में ही इन साइट्स पर ट्रैफिक बढ़ा. इससे यह भी साफ होता है कि पार्टी के आधार पर ट्रेंड में फर्क नहीं था. चुनावी तनाव में सभी वोटर्स एक समान नजर आए.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











