
अमेरिका में राष्ट्रपति बदलने का भारत पर क्या असर? समझें अमेरिकी पॉलिसी का इंडिया कनेक्शन
AajTak
चीन, ईरान, रूस या मिडिल ईस्ट के विपरीत अमेरिका में सत्ता परिवर्तन को लेकर भारत किसी तरह की टेंशन में नहीं है. पिछले राष्ट्रपति बाइडेन के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंध काफी घनिष्ठ हुए हैं. दोनों उम्मीदवार, ट्रंप और हैरिस, मजबूत भारत-अमेरिका संबंधों का समर्थन करते हैं और दोनों पार्टियों के पास लंबे समय से ऐसे विशेषज्ञ हैं जो इस साझेदारी को गहरा करने के इच्छुक हैं.
पूरी दुनिया की नजर इस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर है जिसकी वोटिंग 5 नवंबर को होगी. रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक कमला हैरिस के बीच मुकाबला बेहद करीबी है. प्रचार अपने अंतिम दौर में है और दोनों ही उम्मीदवार देशवासियों से समर्थन करने और उन्हें व्हाइट हाउस भेजने की भावुक अपील कर रहे हैं. अन्य देशों की तरह भारत भी इस चुनाव पर करीब से नजर बनाए हुए है. सवाल है कि अमेरिका में अगर सत्ता परिवर्तन होता है तो उसका भारत पर क्या असर पड़ेगा. एक तरफ ट्रंप हैं जो भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों के पुराने पक्षधर हैं. उनकी और पीएम मोदी की दोस्ती जगजाहिर है. तो वहीं दूसरी तरफ कमला हैरिस हैं जिनके भारतीय मूल की वजह से भारत के लोग उन्हें ज्यादा करीबी मानते हैं.
हालांकि पीएम मोदी के हालिया अमेरिकी दौरे के बावजूद पिछले कुछ समय में कई चीजों को लेकर भारत और अमेरिका के बीच तल्खी आई है. अमेरिका ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में एक भारतीय नागरिक पर आरोप तय किए हैं. भारत-कनाडा विवाद को लेकर अमेरिका ने बयान दिया था कि 'कनाडा के आरोप गंभीर हैं और भारत को उसकी जांच में सहयोग करना चाहिए.' हाल ही में अमेरिका ने रूस के सैन्य-औद्योगिक अड्डे का कथित रूप से समर्थन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की. इसके तहत 275 व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए गए जिनमें भारत की 15 कंपनियां भी शामिल हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि अमेरिका में राष्ट्रपति बदलने का भारत पर क्या असर पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में चुनाव से पहले बैलट बॉक्स पर क्यों मचा हुआ है बवाल? FBI जांच में जुटी
बाइडेन के कार्यकाल में मजबूत हुए रिश्ते
अमेरिका में सत्ता परिवर्तन को लेकर भारत को चीन, ईरान, रूस या मिडिल ईस्ट जैसी चिंता नहीं है. पिछले राष्ट्रपति बाइडेन के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंध काफी घनिष्ठ हुए हैं. दोनों उम्मीदवार, ट्रंप और हैरिस, मजबूत भारत-अमेरिका संबंधों का समर्थन करते हैं और दोनों पार्टियों के पास लंबे समय से ऐसे विशेषज्ञ हैं जो इस साझेदारी को गहरा करने के इच्छुक हैं.
नए राष्ट्रपति से भारत के साथ संबंधों पर क्या असर पड़ेगा? विशेषज्ञों के अनुसार, अगर व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी होती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूत व्यक्तिगत संबंधों का लाभ दोनों देशों को मिल सकता है. ये संबंध एक ऐसी विदेश नीति को बढ़ावा देंगे जिसमें व्यापार, बाजार तक पहुंच और आप्रवासन जैसे मुद्दों पर संतुलन देखने को मिलेगा. दूसरी ओर, राष्ट्रपति बाइडेन की तरह, कमला हैरिस भी दक्षिण एशिया में भारत को चीन के सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखती हैं और वह मतभेदों को बढ़ावा नहीं देंगी.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.










