
अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की तेजस्वी मनोज, ‘टाइम्स किड ऑफ द ईयर’ बनीं
AajTak
भारतीय मूल की अमेरिका में रहने वाली तेजस्वी मनोज को 'टाइम्स किड ऑफ द ईयर 2025' का खिताब मिल है. ऐसे में जानते हैं कौन हैं तेजस्वी मनोज और इन्हें यह खिताब क्यों मिला.
17 साल की तेजस्वी मनोज को TIME ने 2025 का ‘किड ऑफ द ईयर’ चुना है. तेजस्वी ने Shield Seniors नाम की पहल शुरू की है, जिससे बुजुर्ग ऑनलाइन स्कैम्स और ठगी से खुद को सुरक्षित रख सकें. टेक्सास में रहने वाली यह भारतीय मूल की लड़की अपनी कम उम्र के बावजूद लाखों लोगों की मदद कर रही है और उन्हें आत्मविश्वास दे रही है.
तेजस्वी अमेरिका के डलास शहर में रहती है, वो यहां आठ साल से रह रही है, उसे सबसे पहले कोडिंग का शौक मिडिल स्कूल से हुआ जब उसने Girls Who Code प्रोग्राम जॉइन किया था.
ग्लोबल इंडियन की एक रिपोर्ट के अनुसार तेजस्वी बताती है कि उसे एहसास हुआ कि कोडिंग कितनी शानदार चीज है और उसे ये कितना पसंद है. साथ ही ये भी समझ आया कि कोडिंग सीखकर वो कितना असर डाल सकती है, तभी उसने यह तय कर लिया था कि आगे उसे कोडिंग के ही फील्ड में जाना है.
परिवार के अनुभव से प्रेरित इनोवेशन
तेजस्वी का यह सफर फरवरी 2024 में शुरू हुआ, जब उनके दादा एक ऑनलाइन ठगी का शिकार होते-होते बचे. ठगों ने खुद को रिश्तेदार बताकर पैसे मांगे, जिससे तेजस्वी को लगा कि उनके दादा-दादी को ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में बहुत कम जानकारी थी.
तेजस्वी ने जल्द ही समझा कि यह कोई अकेली घटना नहीं थी, बल्कि ऐसा कई बुजुर्गों के साथ हो रहा है. इसी सोच के साथ उन्होंने Shield Seniors नाम का एक प्लेटफॉर्म बनाया, जिसका मकसद बुजुर्गों को ऑनलाइन स्कैम्स पहचानने और उनसे बचने की जानकारी देना है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












