
अमेरिका में मुसलमानों और ईसाइयों पर भारी पड़े हिंदू! प्यू रिसर्च की आई ये रिपोर्ट
AajTak
अमेरिका में हुई एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि हिंदू अमेरिका का सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा धार्मिक समुदाय है. प्यू रिसर्च की रिलीजियस लैंडस्केप स्टडी (RLS) से पता चला है कि हायर एजुक के मामले में हिंदू यहूदियों से भी आगे हैं.
अमेरिका के वॉशिंगटन में स्थित मशहूर ग्लोबल थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) की ताजा स्टडी के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाला हिंदू समुदाय वहां के सबसे शिक्षित धार्मिक समुदाय बनकर उभरा है.
इस मामले में उन्होंने पारंपरिक रूप से सबसे शिक्षित माने जाने वाले यहूदी समुदाय को भी पीछे छोड़ दिया है. यह रिपोर्ट न केवल हिंदुओं की उच्च शैक्षणिक योग्यता को दर्शाती है बल्कि अमेरिका के आर्थिक और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी हाइलाइट करती है.
क्या कहती है स्टडी
19 फरवरी को जारी हुए रिलीजियस लैंडस्केप स्टडी (RLS) के आंकड़ों ने अमेरिकी समाज की एक नई तस्वीर पेश की है. इस रिपोर्ट के अनुसार, उच्च शिक्षा के मामले में हिंदू समुदाय सबसे शीर्ष पर है. स्टडी के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाले 10 में से 7 हिंदुओं (यानी 70 प्रतिशत) के पास बैचलर डिग्री या उससे उच्च स्तर की शिक्षा है.
इस रिपोर्ट में एक और दिलचस्प बात सामने आई है कि शिक्षा के मामले में दूसरे नंबर पर रहने वाले यहूदी समुदाय के 65 प्रतिशत लोगों के पास डिग्री है लेकिन जब हिंदुओं की तुलना पूरे अमेरिका के औसत से की जाए तो उनकी सफलता और भी बड़ी नजर आती है.
खूब पढ़ते-लिखते हैं अमेरिकी हिंदू

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









